रोज बस्तर से 200 लोग कर रहे पलायन, वोट देने के लिए सिर्फ बुजुर्ग ही...

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Every day 200 people migrating from Bastar only elderly left to vote
Every day 200 people migrating from Bastar only elderly left to vote

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से औसतन हर दिन 200 लोग पलायन कर रहे हैं। लोग आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु जा रहे हैं।इसका असर ग्रामीण पंचायत चुनाव पर पड़ेगा।

दंतेवाड़ा से लगातार हो रहे पलायन से इसका सीधा असर होने वाले ग्राम पंचायतों के चुनाव पर पड़ेगा। मतदाताओं को रोकने के कोई भी प्रयास न तो पंचायत स्तर पर हो रहे हैं, न ही प्रशासनिक स्तर पर जिसको लेकर सरपंच और दूसरे पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार परेशान हैं। जिले में कुआकोंडा और कटेकल्याण ब्लॉक से पलायन ऐसा कि बसों में भी जगह नहीं मिल रही है। 2 महीने से जिले में ग्रामीणों का दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाने का सिलसिला जारी है।

IAS सौरभ कुमार जमीन आवंटन केस में फंसे ... हाईकोर्ट में मांगी माफी

कटेकल्याण और कुआकोंडा ब्लॉक से औसत रोज 200 लोग आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु जा रहे हैं। ग्रामीण अपने साथ पूरे परिवार के सदस्यों को भी ले जा रहे हैं, जिनकी वापसी अब अप्रैल और मई के बीच होगी और फरवरी में पंचायत चुनाव होने हैं। एसडीएम कमल किशोर ने कहा हम सभी ग्राम पंचायतों से संपर्क कर पलायन रोकने ग्राम पंचायतों को निर्देशित करेंगे।

गांवों में बुजुर्ग ही बच रहे

जिले में अभी ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में सिर्फ बुजुर्ग ही बचे हैं। धान की कटाई-मिंजाई खत्म होने के बाद अब कोई रोजगार नहीं है। मनरेगा को अब लोग पूरी तरह से नकार चुके हैं, मजदूर सीधे तौर पर नगद भुगतान की मांग करते हैं। मनरेगा में यह व्यवस्था अब नहीं है मजदूरी भुगतान सीधे बैंक खाते में आती है।

श्री सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस हो रही लीक, कलेक्टर ने भेजा नोटिस

मतदाताओं को रोकने योजना नहीं

दंतेवाड़ा में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है, पर मतदाताओं को गांवों में ही कैसे रोका जाए इसके लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में दंतेवाड़ा पुरुष 19225, महिला 23212, जनपद पंचायत गीदम में पुरुष 21342, महिला 24845, जनपद पंचायत कुआकोंडा में पुरुष 13749, महिला 15620, जनपद पंचायत कटेकल्याण में पुरुष 12384, महिला 14564 मतदाता हैं।

BJP की पहली लिस्ट आज जारी करने के लिए बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी आए

यहां कुल मतदान केंद्र 414 हैं। इसमें ग्रामीण 330, शहरी-84, ग्रामीण 330 मतदान केंद्रों में संवेदनशील 115, अति संवेदनशील 98, सामान्य 117 हैं। जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में 44 ग्राम पंचायत, मतदान केंद्र-87 हैं। जनपद पंचायत गीदम 56 ग्राम पंचायत, मतदान केंद्र-111, जनपद पंचायत कुआकोंडा में 36 ग्राम पंचायत, मतदान केंद्र-68, जनपद पंचायत कटेकल्याण में 33 ग्राम पंचायत, मतदान केंद्र। 641 कुल 4 जनपद पंचायत, 169 ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र-330 हैं।

हसीन चेहरों के काले कारनामे,कलिंगा यूनिवर्सिटी हॉस्टल से भी 3 गिरफ्तार

FAQ

  1. दंतेवाड़ा में ग्रामीणों का पलायन क्यों हो रहा है?
    दंतेवाड़ा में धान की कटाई-मिंजाई खत्म होने के बाद रोजगार के अभाव में ग्रामीण आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। मनरेगा में मजदूरी का नगद भुगतान न होने के कारण ग्रामीण इसे नकार चुके हैं।
  2. पलायन का पंचायत चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    पलायन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता कम हो गए हैं। केवल बुजुर्ग ही गांव में बचे हैं। फरवरी में होने वाले पंचायत चुनावों में यह स्थिति मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
  3. प्रशासन पलायन रोकने के लिए क्या कदम उठा रहा है?
    प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों से संपर्क कर उन्हें पलायन रोकने के निर्देश देने की बात कही है। हालांकि अभी तक मतदाताओं को गांव में रोकने के लिए कोई ठोस योजना लागू नहीं की गई है।


Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bastar News
  • chhattisgarh news update
  • Bastar News in Hindi
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक