नारी शक्ति वंदन पर फेक लेटर विवाद; बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- महिलाओं के खिलाफ षडयंत्र कर रही पार्टी

Umeshwari Baghel | Apr 21, 2026, 15:19 IST
Share
fake-letter-controversy-bjp-congress-nari-shakti-vandan-adhiniyam
fake-letter-controversy-bjp-congress-nari-shakti-vandan-adhiniyam

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान बढ़ गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह महिलाओं से जुड़े कानून को लेकर फर्जी प्रचार फैला रही है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और Anti Women Alliance की रणनीति बताया।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी बहस
  • बीजेपी का कांग्रेस पर फर्जी प्रचार फैलाने का आरोप लगाया
  • Anti Women Alliance के आरोपों से गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति
  • बीजेपी ने कहा फर्जी पोस्ट हटाओ और माफी मांगो
  • सोशल मीडिया बना छत्तीसगढ़ में राजनीतिक रणक्षेत्र, चुनावी रणनीति में अहम बदलाव
Raipur। देशभर में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर छिड़ी राजनीतिक बहस की तपिश अब छत्तीसगढ़ तक पहुँच गई है। इसी बीच, बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे के नाम से एक कथित फर्जी लेटर सोशल

मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने प्रदेश की राजनीति में नया बवंडर खड़ा कर दिया है। इस पत्र के सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।

बीजेपी का आरोप: कांग्रेस का सोशल मीडिया पर फर्जी प्रचार

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेक न्यूज का अड्डा बन चूका हैं। उनका आरोप है कि एक पूरी तरह से फर्जी पत्र को कांग्रेस द्वारा शेयर करना, पार्टी की गिरती राजनीतिक

सोच को दर्शाता है। बीजेपी का कहना है कि यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि कांग्रेस की एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं से जुड़े अहम कानून को लेकर लोगों में भ्रम फैलाना है।

Anti Women Alliance

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस Anti Women Alliance के रूप में सामने आ रही है।

बीजेपी का कहना है कि फर्जी पत्र बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ एक नकारात्मक मानसिकता को दिखाता है।

395
395


छत्तीसगढ़ बीजेपी का दावा है कि राज्य में महिलाओं के मुद्दे पर उनकी पार्टी लगातार सक्रिय है, और इस तरह के फर्जी प्रचार से जनता को गुमराह किया जा रहा है।

कांग्रेस पर दबाव: बीजेपी की मांग

बीजेपी ने इस विवाद के बाद कांग्रेस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

फर्जी पोस्ट को तुरंत हटाया जाए
बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी जाए
पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया जाए

बीजेपी का कहना है कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है, तो नारी शक्ति सड़कों से लेकर लोकतंत्र के हर मंच तक जवाब देगी।

सोशल मीडिया नया रणक्षेत्र

अब सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा हथियार बन चुका है। चुनावी माहौल के बीच इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप आम होते जा रहे हैं

लेकिन इस बार फर्जी कंटेंट के आरोप ने विवाद को और गंभीर बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह के मुद्दे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन सकते हैं।

नारी शक्ति पर बढ़ता राजनीतिक घमासान

नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। बीजेपी इसे ऐतिहासिक कदम बता रही है, जबकि कांग्रेस इसके क्रियान्वयन और टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रही है।

इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच राजनीतिक रुख स्पष्ट हो चुके हैं और आने वाले समय में यह एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है।

यह खबरें भी पढ़े...

नारी शक्ति वंदन बिल : वसुंधरा राजे के वायरल पत्र ने सियासत में मचाई हलचल, तीन कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

🔴नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव | Bhopal |

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल :देश की संसद नया इतिहास रचने के करीब है, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी बोले

🔴SOOTR LIVE | नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में CM डॉ. मोहन यादव | MP News

Tags:
  • नारी शक्ति वंदन बिल
  • नारी शक्ति वंदन विधेयक
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज