वसुंधरा राजे के वायरल पत्र ने सियासत में मचाई हलचल, तीन कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
Ramanand Tiwari | Apr 21, 2026, 15:03 IST
vasundhara raje letter controversy
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नाम से वायरल हुए पत्र ने मध्य प्रदेश में विवाद खड़ा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नाम से वायरल एक कथित पत्र ने सियासत में आग लगा दी है। एमपी में इस पत्र को शेयर करने पर कांग्रेस IT सेल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। इधर राजे ने पत्र को शुभचिंतकों की कारगुजारी कहकर किनारा कर लिया है। इसे वह फर्जी बता रही हैं। अब सवाल उठता है यह पत्र फर्जी है या सियासी सच्चाई?
इस पत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर सवाल उठाए गए हैं। मध्य प्रदेश में इसे शेयर करने पर तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को तानाशाही और दमन करार दिया है। वहीं, वसुंधरा राजे ने इस पत्र को फर्जी बताते हुए खुद को इससे अलग किया है।
वायरल पत्र में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर शंका जताई गई है। सीधा सवाल यह था कि यदि नीयत साफ है, तो आरक्षण बिना शर्त लागू क्यों नहीं किया जा रहा है? पत्र में RSS प्रमुख मोहन भागवत के मौन पर भी सवाल उठाए गए, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।
एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर रिहाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे।
कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब हजारों लोग यह पत्र शेयर कर चुके हैं, तो क्या सबको गिरफ्तार किया जाएगा? उनके मुताबिक, चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत और पक्षपातपूर्ण है।
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इसे बीजेपी की तानाशाही करार दिया है। उन्होंने यह मांग की कि सभी हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए। उनका कहना था कि असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
अभिनव बारोलिया ने सबसे आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर पत्र गलत है तो इसे शेयर करने वाले सभी लोगों पर FIR दर्ज करो। अगर ऐसा नहीं कर सकते, तो मान लो कि इसमें कुछ सच्चाई है जिसे दबाया जा रहा है। यह बयान पूरे विवाद को और तेज कर गया है।
यह पूरा मामला सिर्फ एक वायरल पत्र का नहीं है, बल्कि नैरेटिव की लड़ाई बन चुका है। भाजपा इसे फर्जी बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे सच्चाई दबाने की कोशिश कह रही है। हिरासत की कार्रवाई ने इस विवाद को और राजनीतिक रंग दे दिया है।
वायरल पत्र की सच्चाई भले ही जांच का विषय हो, लेकिन जिस तरह से इस पर कार्रवाई और प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उसने इसे बड़ा सियासी मुद्दा बना दिया है। अब नजर इस पर है कि सिस्टम सच्चाई सामने लाता है या यह मामला आरोप-प्रत्यारोप में दबकर रह जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम
रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया ने शेयर की 25 साल पुरानी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल
MP IAS Shortage: नए आईएएस आएंगे फिर भी एमपी में रहेगा अफसरों का टोटा
भ्रष्टाचार मामले में रिटायर्ड आईएएस योगीराज शर्मा पर फिर होगी जांच, EOW की क्लीनचिट को कोर्ट ने किया खारिज
क्या है पूरा विवाद?
viral vasundhara raje letter
पत्र में क्या उठे सवाल?
राजे का पलटवार- यह मेरा नहीं
वसुंधरा राजे ने साफ कहा कि वायरल पत्र उनका नहीं है। उन्होंने इसे शुभचिंतकों की कारगुजारी बताया और कहा कि सच को सफाई की जरूरत नहीं होती। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की बात दोहराई।
कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा
मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के हमारे तीन कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार कर 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना न केवल निंदनीय है, बल्कि कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है।
लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का यह तरीका बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। हमारे…
— Harish Chaudhary (@Barmer_Harish) April 21, 2026
मुकेश नायक का तीखा सवाल
विवेक त्रिपाठी ने इसे तानाशाही बताया
अभिनव बारोलिया दिया चैलेंज
तन्खा की कानूनी चेतावनी
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं को 27 घंटे तक बिना किसी कारण के हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया, जब पत्र पहले से वायरल था और बाद में फर्जी बताया गया, तो गिरफ्तारी का आधार क्या था?
पिछले २७ घंटों से MP साइबर पुलिस भोपाल ने @INCMP IT cell के ३ कार्यकर्ताओं को बिना किसी वाजिब कारण के हिरासत में रखा है। मुझे आश्चर्य और निराशा होती है एमपी पुलिस की इस हरकत से @CMMadhyaPradesh @DGP_MP. @VasundharaBJP ji की तथाकथित ट्वीट जो लाखो लोगो ने देखी है और शेयर की १/२
— Vivek Tankha (@VTankha) April 21, 2026
सियासत में पत्र नहीं, नैरेटिव की लड़ाई
वायरल पत्र की सच्चाई भले ही जांच का विषय हो, लेकिन जिस तरह से इस पर कार्रवाई और प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उसने इसे बड़ा सियासी मुद्दा बना दिया है। अब नजर इस पर है कि सिस्टम सच्चाई सामने लाता है या यह मामला आरोप-प्रत्यारोप में दबकर रह जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम
रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया ने शेयर की 25 साल पुरानी चिट्ठी, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल
MP IAS Shortage: नए आईएएस आएंगे फिर भी एमपी में रहेगा अफसरों का टोटा
भ्रष्टाचार मामले में रिटायर्ड आईएएस योगीराज शर्मा पर फिर होगी जांच, EOW की क्लीनचिट को कोर्ट ने किया खारिज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA