GST नंबर से बनाई फर्जी वेबसाइट...50-60% का ऑफर देकर कर रहे ठगी

Kanak Durga Jha | Jun 03, 2025, 08:43 IST
Share
Fake website created with GST number cheating by offering 50 60%
Fake website created with GST number cheating by offering 50 60%

CG Cyber Crime News : देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय साइबर ठग अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय साइबर ठग अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। इन ठगों ने नया तरीका अपनाते हुए व्यापारियों के जीएसटी नंबर, मोबाइल नंबर और दुकान के पते का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइटें तैयार करनी शुरू कर दी हैं। इन वेबसाइटों के जरिए सस्ते दामों पर सामान बेचने का झांसा दिया जाता है, जिससे लोग एडवांस भुगतान कर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली

फर्जी वेबसाइट पर 60% तक छूट का झांसा

ठग गैंग विभिन्न खरीद-बिक्री प्लेटफॉर्म्स पर कारोबारियों के नाम से बनी फर्जी साइट्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, मोबाइल जैसे सामानों पर भारी छूट के ऑफर डालते हैं। ग्राहक जब इस लालच में आकर एडवांस पेमेंट करते हैं, तो उन्हें न तो सामान मिलता है, न ही बाद में किसी से संपर्क हो पाता है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... आज भी होगी भयंकर बारिश

कारोबारी को तब खबर लगती है जब पीड़ित ग्राहक फोन करते हैं

डूमरतराई थोक बाजार के कारोबारी चेतन्य ठक्कर के पास 25 अप्रैल को एक ग्राहक का फोन आया, जिसने कहा कि उसने ऑनलाइन लैपटॉप ऑर्डर किया था और ₹20,000 एडवांस पेमेंट भी किया है। चेतन्य हैरान रह गए, क्योंकि वे लैपटॉप का कारोबार करते ही नहीं हैं। इसके बाद उनके पास ऐसे कई कॉल आने लगे।

ये खबर भी पढ़िए...सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप

आधार-पैन कार्ड से हैदराबाद में फर्जी कंपनी का रजिस्ट्रेशन

एक अन्य मामला ट्रांसपोर्ट कारोबारी अंकित बांगर के साथ हुआ। जब वे आयकर रिटर्न भरने गए, तब पता चला कि उनके पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हैदराबाद में किसी ने कंपनी रजिस्टर कर ली है और जीएसटी नंबर भी ले लिया है। इसी तरह की जालसाजी डॉ. दीपक जायसवाल के साथ भी हुई।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली

Fraud case | cg online fraud case | CG Fraud Case | Chhattisgarh online fraud case | Chhattisgarh Fraud Case | Cyber Fraud Case

Tags:
  • Fraud case
  • Cyber ​​Fraud Case
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • Chhattisgarh online fraud case
  • cg online fraud case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज