घर में रखा ढाई लाख किसानों का धान , केंद्रों पर टोकन बांटना किए बंद

Marut raj | Jan 29, 2025, 17:41 IST
Share
Farmers are upset at paddy procurement center the sootr
Farmers are upset at paddy procurement center the sootr

Farmers are upset at paddy procurement centers : धान खरीदी छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा आयोजन और मुद्दा है। धान ही यहां सरकारें तय करती है। इसी धान पर सरकार की सारी प्लानिंग धरी रह गई। सरकार की प्लानिंग का गणित बिगाड़ा चुनाव ने।

Farmers are upset at paddy procurement center : विष्णुदेव साय सरकार की धान खरीदी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। सरकार चुनाव में लगी है। इधर अफसरों ने तय तारीख से दो दिन पहले ही खरीदी के टोकन बांटना बंद कर दिए हैं। सरकार धान खरीदी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने पर गदगद है, जबकि उसके सामने दो दिन में 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की चुनौती है। यानी प्रतिदिन पांच लाख मीट्रिक टन की खरीदी करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें... चुनाव से पहले ही जीत गई BJP की प्रत्याशी, नहीं लड़ पाई कांग्रेस

चुनाव ने बिगाड़ा सरकार का गणित

धान खरीदी छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा आयोजन और मुद्दा है। धान ही यहां सरकारें तय करती है। इसी धान पर सरकार की सारी प्लानिंग धरी रह गई। सरकार की प्लानिंग का गणित बिगाड़ा चुनाव ने। एक तरफ तो राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव उफान पर आए, वहीं दूसरी ओर धान खरीदी की अंतिम तारीख नजदीक आती गई। सरकार का पूरा फोकस चुनाव पर हो गया। पूरी सरकार नगरीय निकाय और पंचायतों में पैठ बनाने की प्लानिंग में जुटी रही।

ये खबर भी पढ़ें... नगरीय निकाय चुनाव के लिए 2700 कर्मचारियों और अधिकारियों दी जाएगी ट्रेनिंग



इधर सरकारी मशीनरी ने दो दिन पहले धान खरीदी बंद कर दी। दरअसल, धान खरीदी केंद्रों पर 29 तारीख तक के ही टोकन बांटे गए हैं। यानी सरकार 30 और 31 तारीख को टोकन वाले किसानों का ही धान खरीदेगी। इसमें सबसे बड़ी परेशानी उन ढ़ाई लाख किसानों को होने जा रही है, जिनके खेत-खलिहान में रखा हुआ है और उनको टोकन नहीं मिल सका है।

अपना वादा भी पूरा नहीं कर रही सरकार

कांग्रेस धान खरीदी में हमेशा सरकार को नाकाम करार देती रही है। इसके पीछे का कारण है कि सरकार किसानों से किया हुआ चुनावी वादा भी पूरा नहीं कर रही है। सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किसानों से 3100 रुपए में धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन धान की खरीदी 2300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से ही की गई है। हालांकि, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर फरवरी में अंतर की राशि 800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों के खाते में डालने की घोषणा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस का टिकट वापस कर प्रत्याशी ने थमा दिया इस्तीफा,इस बात पर भड़कीं



ये है धान खरीदी का पूरा बहीखाता

  • 25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
  • 27 लाख 78 हजार किसानों ने कराया पंजीयन
  • इनमें 1 लाख 59 हजार नए किसानों शामिल है।
  • करीब ढाई लाख किसानों को नहीं मिला टोकन
  • अब तक 29 हजार 599 करोड़ रुपए का भुगतान
  • कुल खरीदी का 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी
  • 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका है उठाव
  • 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए
  • 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य
  • 145 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी गई
ये खबर भी पढ़ें... राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!





Tags:
  • धान
  • disturbances Chhattisgarh paddy purchase
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी में गड़बड़ी
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी
  • Chhattisgarh paddy purchase
  • विष्णुदेव साय सरकार
  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव
  • chhattisgarh paddy procurement 2024
  • chhattisgarh paddy procurement 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा