छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी राहत, धान का पैसा अब सीधे आधार लिंक खाते में, बिचौलियों की भूमिका खत्म
Krishna Kumar Sikander | Aug 19, 2025, 14:34 IST
Big relief for farmers in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और सुविधा देने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत, धान खरीदी का पैसा अब सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने किसानों की आर्थिक स्वतंत्रता और सुविधा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में धान खरीदी के भुगतान की राशि सीधे किसानों बैंक खातों में भेजी जाएगी।
यह नई व्यवस्था की शुरुआत तीन जिलों कोरिया, कोंडागांव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। इस पहल से किसानों को सहकारी बैंकों और समितियों के चक्कर काटने की जरूरत खत्म होगी, और बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ऋण पुस्तिका के लिए भटक रहे किसानों के लिए खुशखबरी, मिलेगी ऑनलाइन सुविधा
नई प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के तहत, धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होगा। यह वही खाता होगा, जिसमें गैस सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
इस व्यवस्था से किसानों को तुरंत और एकमुश्त भुगतान मिलेगा, जिससे वे अपनी जरूरतों के अनुसार राशि निकाल सकेंगे। पहले की व्यवस्था में सहकारी समितियों के माइक्रो एटीएम से केवल 10,000 रुपये तक की निकासी संभव थी, और बड़ी राशि के लिए किसानों को बार-बार बैंक जाना पड़ता था। अब यह परेशानी खत्म होगी।
ये खबर भी पढ़ें... बारिश ने बर्बाद की लाखों की दलहन-तिलहन फसलें, किसान-व्यापारी आक्रोशित
तुरंत भुगतान : धान बेचने के बाद राशि बिना देरी के खाते में आएगी।
बिचौलियों से मुक्ति : सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए होने वाली देरी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी।
पारदर्शिता : सीधे खाते में भुगतान से प्रक्रिया पारदर्शी होगी, जिससे किसानों का भरोसा बढ़ेगा।
आर्थिक स्वतंत्रता : किसान अपनी जरूरत के हिसाब से पूरी राशि कभी भी निकाल सकेंगे, जिससे खेती, मजदूरी, और पारिवारिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।
ये खबर भी पढ़ें... एग्री स्टेक पोर्टल पर कांग्रेस-बीजेपी में तकरार, किसानों की परेशानी बनी मुद्दा
इस खरीदी सत्र में तीन जिलों में पंजीकृत किसानों की संख्या इस प्रकार है।
कोंडागांव : 22,755 किसान
कोरिया : 55,577 किसान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : 25,000 किसान
इन जिलों के किसानों को डीबीटी के जरिए भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे लगभग 1 लाख
किसान सीधे लाभान्वित होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में सरकारी चूहे खा गए 80 करोड़ का धान, अलग-अलग बिलों को देखकर सरकार हैरान
प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस पायलट प्रोजेक्ट को सफल बनाने के बाद अगले साल से इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करना है। इससे राज्य के लाखों किसानों को लाभ होगा, और धान खरीदी की प्रक्रिया और अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में विश्वास और उत्पादकता को भी बढ़ाएगा।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ धान खरीदी | किसानों को सीधा भुगतान | धान का पैसा सीधे खाते में | साय सरकार किसान योजना | कोरिया कोंडागांव धान खरीदी
यह नई व्यवस्था की शुरुआत तीन जिलों कोरिया, कोंडागांव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। इस पहल से किसानों को सहकारी बैंकों और समितियों के चक्कर काटने की जरूरत खत्म होगी, और बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ऋण पुस्तिका के लिए भटक रहे किसानों के लिए खुशखबरी, मिलेगी ऑनलाइन सुविधा
कैसे काम करेगी डीबीटी व्यवस्था?
इस व्यवस्था से किसानों को तुरंत और एकमुश्त भुगतान मिलेगा, जिससे वे अपनी जरूरतों के अनुसार राशि निकाल सकेंगे। पहले की व्यवस्था में सहकारी समितियों के माइक्रो एटीएम से केवल 10,000 रुपये तक की निकासी संभव थी, और बड़ी राशि के लिए किसानों को बार-बार बैंक जाना पड़ता था। अब यह परेशानी खत्म होगी।
ये खबर भी पढ़ें... बारिश ने बर्बाद की लाखों की दलहन-तिलहन फसलें, किसान-व्यापारी आक्रोशित
किसानों को क्या होगा फायदा?
बिचौलियों से मुक्ति : सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए होने वाली देरी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी।
पारदर्शिता : सीधे खाते में भुगतान से प्रक्रिया पारदर्शी होगी, जिससे किसानों का भरोसा बढ़ेगा।
आर्थिक स्वतंत्रता : किसान अपनी जरूरत के हिसाब से पूरी राशि कभी भी निकाल सकेंगे, जिससे खेती, मजदूरी, और पारिवारिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।
ये खबर भी पढ़ें... एग्री स्टेक पोर्टल पर कांग्रेस-बीजेपी में तकरार, किसानों की परेशानी बनी मुद्दा
पायलट प्रोजेक्ट के तहत लाभान्वित किसान
कोंडागांव : 22,755 किसान
कोरिया : 55,577 किसान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : 25,000 किसान
इन जिलों के किसानों को डीबीटी के जरिए भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे लगभग 1 लाख
किसान सीधे लाभान्वित होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में सरकारी चूहे खा गए 80 करोड़ का धान, अलग-अलग बिलों को देखकर सरकार हैरान
क्यों जरूरी थी यह पहल पहले की व्यवस्था में किसानों को धान बेचने के बाद भुगतान के लिए लंबी कतारों और किस्तों का इंतजार करना पड़ता था। सहकारी समितियों और बैंकों की जटिल प्रक्रिया के कारण कई बार भुगतान में देरी होती थी, और बिचौलियों की सक्रियता से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की इस नई पहल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा पैसा समय पर और बिना किसी कटौती के मिलेगा।
लाखों किसानों को होगा लाभ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ धान खरीदी | किसानों को सीधा भुगतान | धान का पैसा सीधे खाते में | साय सरकार किसान योजना | कोरिया कोंडागांव धान खरीदी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari