CGPS के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

Krishna Kumar Sikander | Apr 23, 2025, 14:03 IST
Share
Former CGPS ​​chairman Taman Singh Sonwani gets a big blow from the High Court the sootr
Former CGPS ​​chairman Taman Singh Sonwani gets a big blow from the High Court the sootr

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में फंसे पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में फंसे पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने 17 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला रिज़र्व रखा था, जिसे जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... 44 डिग्री में बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा स्कूल... गर्मी छुट्टी की घोषणा

सोनवानी को मैनपाट जाते समय किया था गिरफ्तार

सीबीआई की टीम ने पिछले साल नवंबर में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त सोनवानी सरगुजा में अपने गांव से मैनपाट जा रहा था, जहां उसका आलीशान फॉर्म हाउस है। इसकी जानकारी मिलने पर सीबीआई ने रास्ते में रोक लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ ली गई। तब से सोनवानी जेल में बंद है।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी ने फिर दिखाए तेवर से 3 संभागों में 45 डिग्री पारा, लू से मजदूर की मौत

मामले की सीबीआई कर रही जांच

सीबीआई ने जांच शुरू की तो पता चला कि सोनवानी ने भतीजे नीतेश सोनवानी, बड़े भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले, भाई की बहू दीपा अजगले, बहन की बेटी सुनीता जोशी समेत 5 रिश्तेदारों का चयन कराया था। इसके अलावा पीएससी सचिव जीवन किशोर के बेटे सुमित ध्रुव, भूपेश सरकार में राज्यपाल के सचिव रहे अमृत खलखो की बेटी नेहा खलखो, बेटा निखिल, डीआईजी ध्रुव की बेटी साक्षी ध्रुव, कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल, एक उद्योगपति का बेटे-बहू, मंत्री के ओएसडी के साढ़ू की बेटी खुशबू बिजौरा, कांग्रेस नेता के बेटे राजेंद्र कौशिक, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम, मीनाक्षी गनवीर का भी चयन करवा दिया था।

ये खबर भी पढ़ें... मेंद्रीघूमर वाटरफॉल में मिली 2 लाश... 100 फीट गहरी खाई में गिरे

अभ्यर्थियों से प्रश्न-पत्र से जुड़े दस्तावेज मिले

पीएससी घोटाले की जांच में सीबीआई को चयनित अभ्यर्थियों से प्रश्न-पत्र से संबंधित कुछ दस्तावेज मिले। इसके बाद सीबीआई ने परिजनों के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन की भी जानकारी जुटाई। इस आधार पर सोनवानी को पहले समन जारी कर बुलाया गया। जब सोनवानी उपस्थित नहीं हुए तो गिरफ्तारी की गई। सीबीआई ने चयनित 18 अभ्यर्थियों के घरों पर छापेमारी भी की थी। अभ्यर्थियों के यहां 300 से ज्यादा किताबों-नोटबुक और मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप की जांच की गई। एक चयनित अभ्यर्थी के यहां डायरी में लेनदेन का हिसाब भी मिला था। अभ्यर्थियों के परिजनों के बैंक खातों की जांच के अलावा सीबीआई ने पीएससी के अफसरों से बातचीत की पांच साल की कॉल डिटेल और लोकेशन भी खंगाली है।

ये खबर भी पढ़ें... कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे

सात लोगों को आरोपी बनाया

इस घोटाले में आरोपी बनाये गए बजरंग इस्पात के डायरेक्टर श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और उनकी बहू भूमिका की पहले ही जमानत याचिका ख़ारिज हो चुकी है। सीबीआई ने इस घोटाले में मुख्यतः श्रवण गोयल, शशांक गोयल, भूमिका कटियार, नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, ललित गणवीर समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है।

Tags : taman Singh Sonwani | CG PSC Chairman Taman Singh Sonwani | High Court | CG News | bilaspur | सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी | छत्तीसगढ़ की खबर | बिलासपुर

Tags:
  • CG PSC Chairman Taman Singh Sonwani
  • CG News
  • High Court
  • हाईकोर्ट
  • बिलासपुर
  • सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी
  • taman Singh Sonwani
  • टामन सिंह सोनवानी
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा