पूर्व विधायक ने कांग्रेस पर लगाया वसूली का आरोप, प्रवक्ता बोले, छटपटा रहे बृहस्पत सिंह

VINAY VERMA | Published:
Share
brhaspat singh
brhaspat singh

पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने जरिता लैतफलांग पर वसूली के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि लैतफलांग जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर पैसे मांग रही हैं। सरगुजा संभाग में अननोन नंबर से पैसे की मांग की जा रही है।

RAIPUR. पूर्व विधायक और कांग्रेस से निष्कासित बृहस्पत सिंह ने एक नया बयान देकर प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। बृहस्पत सिंह ने इस बार अपनी पूर्व पार्टी की नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने जरिता लैतफलांग पर जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाए है। उनका दावा है कि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों को इसके लिए फोन आ रहे है। सरगुजा संभाग में नए जिला अध्यक्षों के नियुक्ति के लिए अननोन नंबर से पैसो की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर : तीन दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर में 13°C तक पहुंचा पारा

पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर क्या कहा?

पूर्व विधायक ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारों से 5 से 7 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। बृहस्पत सिंह का कहना है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारों के पास कॉल आ रहे हैं। जिसमें उन्हें लेतफलांग का पीए बताकर शख्स कह रहा है किए मैडम आपसे बात करेंगी।

ये भी पढ़ें...Chhattisgarh Engineering Scholarship से छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपए

राहुल गांधी के फॉर्मूले की दिलाई याद

बृहस्पत सिंह का कहना है कि राहुल गांधी का जिला अध्यक्ष चयन का ये भी फार्मूला पूरे देश में फेल होता दिख रहा है और अभी तक इस प्रक्रिया के तहत सभी प्रदेश में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो जानी चाहिए थी। लेकिन अब इस प्रक्रिया के ऊपर प्रश्नचिन्ह लग चुका है और आला कमान अब इस प्रक्रिया के अंतर्गत कैसे परिणाम कैसे घोषणा करेगा।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए ट्रेड टेस्ट शेड्यूल जारी, 17 नवंबर से होगी परीक्षा

कांग्रेस ने दर्ज करवाई एफआईआर

इस बारे में पीसीसी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, बृहस्पत सिंह का बयान राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने उनको बाहर निकाल दिया है लेकिन वह फिर से पार्टी में आना चाहते है। उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया, इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे है। इधर बृहस्पत सिंह के खिलाफ सरगुजा कांग्रेस ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी संघर्ष: कोरबा में हाथियों के झुंड ने युवक को कुचला, मौत से ग्रामीणों में दहशत

पार्टी में रहने के दौरान भी दिया था बयान

बृहस्पत सिंह छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में रहते हुए अपने ही नेताओं के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर अपने हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्होंने सिंहदेव से माफी मांगकर विवाद शांत किया था। हालांकि उन्हें बीते चुनाव में टिकट नहीं मिला था। कांग्रेस के हार के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की थी जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।



Tags:
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर