पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ाया फर्जी बैंक अधिकारी
Harrison Masih | Jun 07, 2025, 16:09 IST
Fraud in PM Awas Yojana fake bank officer durg chattisgarh the sootr
दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में आरोपी खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताकर गांव-गांव जाकर भोले-भाले ग्रामीणों को लोन का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा था।
दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताकर गांव-गांव जाकर भोले-भाले ग्रामीणों को लोन का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा था। पुलिस ने इस धोखाधड़ी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में जिम्मेदार कर रहे गड़बड़ी
बड़े टेमरी गांव निवासी निजेन्द्र बारले ने बोरी थाने में FIR दर्ज कराई कि गांव में आया चेतन कुमार वर्मा नामक व्यक्ति खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा दे रहा है। उसने पहले ग्रामीणों से जरूरी दस्तावेज लिए और फिर फोन पे के माध्यम से ₹34,000 की ठगी कर ली।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मौका : 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन, पहली किस्त जारी
जांच में सामने आया कि चेतन कुमार वर्मा राजनांदगांव जिले के ग्राम तिलईभाठ का निवासी है और वह स्कॉर्पियो (CG 08 BB 8804) किराए पर लेकर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जमा करता था। वह लोन का फॉर्म भरवाता और फिर दस्तावेज व पैसे लेकर गायब हो जाता था।
चेतन ने एक और साथी अतेश गंजीर (ग्राम फरहद, जिला राजनांदगांव) के साथ मिलकर ठगी की योजना बनाई थी। ऑनलाइन भुगतान की राशि अतेश के खाते में मंगवाई जाती थी। बाद में दोनों आरोपी उस पैसे को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।
ये खबर भी पढ़ें... MP में बारिश और लू का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां पहुंचा मानसून
चेतन कुमार वर्मा, पिता महेश वर्मा (28 वर्ष)
निवासी ग्राम तिलईभाठ, जिला राजनांदगांव
अतेश गंजीर, पिता बालमुकुंद साहू (33 वर्ष)
निवासी ग्राम फरहद, जिला राजनांदगांव
एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहा कि गांव के लोगों को अब सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई व्यक्ति लोन या सरकारी योजना के नाम पर दस्तावेज व पैसे मांगे, तो पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। इस घटना से यह स्पष्ट है कि फर्जीवाड़ा करने वाले अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी निशाना बना रहे हैं। जरूरत है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी सही माध्यम से पहुंचे और आम लोग जागरूक बनें।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों का पूरा भुगतान , 6 पर FIR
PM Awas Yojana Scam | fake officer arrested | durg fraud case | Chattisgarh News | पीएम आवास योजना में घोटाला | आवास योजना में भ्रष्टाचार | फर्जी अधिकारी गिरफ्तार | दुर्ग में घोटाला
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में जिम्मेदार कर रहे गड़बड़ी
ऐसे रची गई ठगी की साजिश
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में नया मौका : 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन, पहली किस्त जारी
पुलिस जांच में खुला बड़ा जाल
ऑनलाइन पेमेंट का भी जाल बिछाया
ये खबर भी पढ़ें... MP में बारिश और लू का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां पहुंचा मानसून
गिरफ्तार हुए आरोपी
निवासी ग्राम तिलईभाठ, जिला राजनांदगांव
अतेश गंजीर, पिता बालमुकुंद साहू (33 वर्ष)
निवासी ग्राम फरहद, जिला राजनांदगांव
पुलिस की चेतावनी
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों का पूरा भुगतान , 6 पर FIR
PM Awas Yojana Scam | fake officer arrested | durg fraud case | Chattisgarh News | पीएम आवास योजना में घोटाला | आवास योजना में भ्रष्टाचार | फर्जी अधिकारी गिरफ्तार | दुर्ग में घोटाला
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava