चिंतन शिविर में ऐसा क्या बोले गौर गोपाल दास कि मंत्रियों ने देर तक बजाईं तालियां

Arun Tiwari | Jul 05, 2026, 12:08 IST
Share
गौर-गोपाल-दास-नेतृत्व-सत्र
गौर-गोपाल-दास-नेतृत्व-सत्र

छत्तीसगढ़ के चिंतन शिविर में आध्यात्मिक चिंतक गौर गोपाल दास ने मंत्रियों को सिखाया कि प्रभावी नेतृत्व मशीनों का नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, विश्वास और नैतिक मूल्यों के आधार पर होता है।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ सरकार के चिंतन शिविर 3.0 के पहले दिन शासन और नेतृत्व को लेकर गंभीर मंथन हुआ। नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में आयोजित शिविर में मंत्रियों को बताया गया कि प्रभावी नेतृत्व केवल प्रशासनिक दक्षता या तकनीक के सहारे नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, विश्वास और मानवीय मूल्यों के आधार पर विकसित होता है। आध्यात्मिक चिंतक गौर गोपाल दास ने अपने संबोधन में मंत्रियों से कहा कि उन्हें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि वे मशीनों का नहीं, बल्कि भावनाओं वाले इंसानों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसलिए हर निर्णय में मानवीय दृष्टिकोण और समाज के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए।

सफल नेता के क्या गुण:

उन्होंने कहा कि एक सफल नेता का सबसे बड़ा गुण दूसरों का विश्वास जीतना होता है। नेतृत्व का अर्थ केवल आदेश देना नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने मंत्रियों को सलाह दी कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें, प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखें और अनियंत्रित परिस्थितियों में उलझने के बजाय अपने कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें।

संवेदनशील सोच रखें:

गौर गोपाल दास ने कहा कि शासन की सफलता का आधार संवेदनशील सोच और नैतिक मूल्यों से जुड़ा निर्णय होता है। यदि जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझकर योजनाएं बनाई जाएं, तो उनका प्रभाव अधिक व्यापक और सकारात्मक होता है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए नेतृत्व में सेवा का भाव और जिम्मेदारी का एहसास सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं।

चिंतन शिविर के पहले दिन नेतृत्व विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कृषि जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। कृषि और पर्यावरण विशेषज्ञों ने मंत्रियों को खेती में आधुनिक तकनीकों के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मिट्टी की गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।

दशरथ के मंत्रियों से बनें:

मंत्रियों ने बताया कि शिविर के पहले दिन हुए सत्रों से मंत्रियों को शासन और प्रशासन को लेकर कई नए दृष्टिकोण मिले। उन्होंने कहा कि कृषि विशेषज्ञों ने केवल उत्पादन बढ़ाने की बजाय मिट्टी की सेहत और संपूर्ण कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं गौर गोपाल दास ने नेतृत्व के व्यावहारिक पहलुओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

उन्होंने रामायण के बालकांड का उल्लेख करते हुए राजा दशरथ के मंत्रियों के गुणों का उदाहरण भी दिया। बताया गया कि आदर्श मंत्री वही होता है जो निडर, ईमानदार, विद्वान, दूरदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह हो। ऐसे गुणों से ही एक मजबूत और प्रभावी मंत्रिमंडल का निर्माण होता है।

सरकार को जवाबदेह बनाने की क्लास:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी चिंतन शिविर के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के विकास की नई कार्ययोजना तैयार करने का मंच है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, आधुनिक और जनहितैषी बनाना है। चिंतन शिविर में सामने आने वाले सुझावों और अनुभवों के आधार पर आने वाले समय की विकास रणनीति तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में शासन व्यवस्था में कई सुधार किए गए हैं और अब अगला चरण प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में नवाचार, तकनीक के बेहतर उपयोग और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने का होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चिंतन शिविर में हुए विचार-मंथन से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

दूसरे दिन ये विषय:

शिविर के दूसरे दिन पर्यटन, नीति निर्माण और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के अनुभव और सुझावों से मंत्रियों की कार्यशैली और निर्णय क्षमता में सुधार आएगा, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। यही कारण है कि चिंतन शिविर को केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेहतर और संवेदनशील शासन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

FAQ

  1. चिंतन शिविर 3.0 के पहले दिन किस विषय पर गंभीर मंथन हुआ?
    उत्तर: चिंतन शिविर 3.0 के पहले दिन नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में शासन और नेतृत्व को लेकर गंभीर मंथन हुआ, जिसमें मंत्रियों को बताया गया कि प्रभावी नेतृत्व केवल प्रशासनिक दक्षता या तकनीक पर नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, विश्वास और मानवीय मूल्यों पर आधारित होता है।
  2. चिंतन शिविर में मंत्रियों को संबोधित करने वाले आध्यात्मिक चिंतक कौन थे?
    उत्तर: प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक गौर गोपाल दास ने चिंतन शिविर में मंत्रियों को संबोधित किया और नेतृत्व तथा जीवन मूल्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए, जिन्हें मंत्रियों ने देर तक तालियां बजाकर सराहा।
  3. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिंतन शिविर के उद्देश्य के बारे में क्या कहा?
    उत्तर: मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के विकास की नई कार्ययोजना तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसके ज़रिए आने वाले समय की विकास रणनीति तैयार की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

चिंतन शिविर का दूसरा दिन : सीएम और कैबिनेट ने किया सुशासन का अनुलोम विलोम

नेतृत्व और सुशासन की मिसाल ...आईएएस रोहित यादव

आईआईएम में जुटेगी साय सरकार, सुशासन के नए मॉडल पर होगा मंथन

पेड़ की छांव में चौपाल और भ्रष्टाचार पर प्रहार... विष्णुदेव साय का सादगी व सख्ती वाला सुशासन मॉडल

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • पर्यटन
  • चिंतन शिविर
  • सुशासन
  • गौर गोपाल दास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा