बॉयफ्रेंड के लिए इस हद तक चली गईं लड़कियां, लेडी फैशन डिजाइनर ...

Marut raj | Updated:
Share
Girls created ruckus for their boyfriend the sootr
Girls created ruckus for their boyfriend the sootr

लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ।

Girls created ruckus for their boyfriend : रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि जब वो बाथरूम में नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुस गई। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोल दिया। फिर बाल पकड़ा और घसीट कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं, घर से कैश और गोल्ड की अंगूठी-चेन गायब है।

जानकारी के अनुसार यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। फैशन डिजाइनर रहनुमा ने शिकायत में बताया कि, वो भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले चार साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है।

दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अमित शाह ने लिया नक्सलवाद मिटाने का संकल्प

बाथरूम से निकाल कर बाल पकड़कर घसीटा

FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए।

उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। फिर आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उन्होंने चाकू भी पकड़ा हुआ था।

रामनवमी पर राजधानी में बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुआ ये सब

पुलिस सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की PM को गिफ्ट की छत्तीसगढ़ की मोर नाव

गोल्ड ज्वेलरी गायब, आईफोन तोड़ा

पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पिलहाल, मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी लड़कियों की तलाश कर रही है।

DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...



रायपुर क्राइम न्यूज | रायपुर न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | Raipur News | raipur news in hindi

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • बॉयफ्रेंड
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल