अफसरों की मनमानी से सरकार को हुआ नुकसान, दो CMO निलंबित
Harrison Masih | Jun 20, 2025, 20:47 IST
government loss currupted officers two CMO suspended surjpur the sootr
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर नगर पालिका परिषद में हुए एक बड़े घोटाले के बाद कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह दोनों अधिकारी पहले नगर पालिका सूरजपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर नगर पालिका परिषद में हुए एक बड़े घोटाले के बाद कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह दोनों अधिकारी बसंत बुनकर और मुक्ता चौहान पहले नगर पालिका सूरजपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के पद पर पदस्थ थे। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने शासन की योजनाओं और नगर पालिका की संपत्ति का दुरुपयोग करते हुए अवैधानिक तरीके से दुकानों के निर्माण और आबंटन में गंभीर अनियमितताएं कीं, जिससे शासन को भारी आर्थिक क्षति हुई।
ये खबर भी पढ़ें... निलंबित शिक्षक ने पिता पर किया जानलेवा हमला, 15 बार मारा चाकू, जानें क्या है कारण
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के हाईटेक बस स्टैंड परिसर में "स्वालंबन योजना" के अंतर्गत दुकानों के निर्माण एवं आबंटन का कार्य किया गया था। इस योजना के संचालन में बसंत बुनकर और मुक्ता चौहान दोनों ने नियमों को ताक पर रखते हुए निम्नलिखित कदाचार किए-
निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि से अधिक भुगतान निर्माण एजेंसी को किया गया। अपात्र व्यक्तियों को नियम विरुद्ध तरीके से दुकानें आवंटित की गईं। नगर पालिका की जमीन का उपयोग कर अवैध निर्माण कराया गया। प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग कर स्वार्थपूर्ति की गई।
ये खबर भी पढ़ें... पुलिस कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी के दौरान नशे में झूमते वीडियो हुआ वायरल
जांच में दोनों अफसरों की भूमिका स्पष्ट रूप से दोषपूर्ण पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बसंत बुनकर, जो वर्तमान में अंबिकापुर नगर पालिका निगम में निगम सचिव के पद पर पदस्थ हैं, को निलंबित कर दिया गया है। मुक्ता चौहान, जो इस समय मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में मनेंद्रगढ़ में तैनात हैं, को भी निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर नियत किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई शासन की शून्य सहनशीलता नीति के तहत की गई है। नगर पालिकाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर निलंबित
सूरजपुर में अवैध दुकान आबंटन और निर्माण में अनियमितता।
दो पूर्व CMO — बसंत बुनकर व मुक्ता चौहान — निलंबित।
शासन को आर्थिक नुकसान, जांच में दोषी पाए गए।
निलंबन अवधि में अंबिकापुर में रहेंगे तैनात।
नगर पालिका प्रशासन में सख्ती के संकेत।
ये खबर भी पढ़ें... कोटा तहसील के पटवारी रेवती रमन सिंह निलंबित, शासकीय भूमि बेचने का आरोप
दो CMO निलंबित | सूरजपुर CMO निलंबित | दुकान निर्माण में भ्रष्टाचार | chhattisgarh surajpur news | cmo suspend
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... निलंबित शिक्षक ने पिता पर किया जानलेवा हमला, 15 बार मारा चाकू, जानें क्या है कारण
ये है मामला
निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि से अधिक भुगतान निर्माण एजेंसी को किया गया। अपात्र व्यक्तियों को नियम विरुद्ध तरीके से दुकानें आवंटित की गईं। नगर पालिका की जमीन का उपयोग कर अवैध निर्माण कराया गया। प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग कर स्वार्थपूर्ति की गई।
ये खबर भी पढ़ें... पुलिस कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी के दौरान नशे में झूमते वीडियो हुआ वायरल
निलंबन की कार्रवाई
क्या कहता है विभाग?
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर निलंबित
मुख्य बिंदु:
दो पूर्व CMO — बसंत बुनकर व मुक्ता चौहान — निलंबित।
शासन को आर्थिक नुकसान, जांच में दोषी पाए गए।
निलंबन अवधि में अंबिकापुर में रहेंगे तैनात।
नगर पालिका प्रशासन में सख्ती के संकेत।
ये खबर भी पढ़ें... कोटा तहसील के पटवारी रेवती रमन सिंह निलंबित, शासकीय भूमि बेचने का आरोप
दो CMO निलंबित | सूरजपुर CMO निलंबित | दुकान निर्माण में भ्रष्टाचार | chhattisgarh surajpur news | cmo suspend
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari