निलंबित शिक्षक ने पिता पर किया जानलेवा हमला, 15 बार मारा चाकू, जानें क्या है कारण

Harrison Masih | Jun 19, 2025, 16:10 IST
Share
Suspended teacher deadly attack on father stabbed him 15 times rajnandgaon the sootr
Suspended teacher deadly attack on father stabbed him 15 times rajnandgaon the sootr

राजनांदगांव के सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने देखा कि एक युवक ने अपने वृद्ध पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर और कोई नहीं, बल्कि उसका बेटा निकला, आरोपी बेटा पेशे से शिक्षक है।

राजनांदगांव के सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने देखा कि एक युवक ने अपने वृद्ध पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर और कोई नहीं, बल्कि उसका बेटा निकला, आरोपी बेटा पेशे से शिक्षक है। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल छा गया।

ये खबर भी पढ़ें... लकड़ी तस्करों ने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दुकान में घुसकर किया हमला, पिता की हालत गंभीर

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहाँ 70 वर्षीय नरेंद्र सिंह चावला रोज की तरह अपनी दुकान में बैठे थे। तभी उनका बेटा अमरजीत चावला, बाइक से दुकान के बाहर आया। पहले उसने दुकान के बाहर लगे शीशे को तोड़ा और फिर भीतर घुसते ही जेब से चाकू निकालकर पिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।

हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। आसपास के दुकानदार और परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... साल्वेंट प्लांट से 25 लाख की लूट, संचालक पर किया जानलेवा हमला

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र अमरजीत को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरजीत चावला पेशे से शिक्षक है, लेकिन उसके ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते वह निलंबित चल रहा था।

विभागीय कार्रवाई तेज, बर्खास्तगी की तैयारी

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने पुष्टि की कि आरोपी शिक्षक पहले से ही विभागीय अनुशासनात्मक जांच के तहत था। अब इस आपराधिक घटना के बाद विभाग द्वारा स्थायी बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

“ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षक की गरिमा को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज और विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ा खतरा बनती हैं। विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा,” – हिमांशु भारतीय, DEO

ये खबर भी पढ़ें... प्यार ठुकराया तो बरसा कहर! युवती के परिवार पर सिरफिरे का जानलेवा हमला

बाजार में दहशत, समाज में चिंता

घटना के बाद सदर बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि इस तरह का हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर तब जब हमला किसी शिक्षक द्वारा उसके पिता पर किया गया हो।

वर्तमान में आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि घटना के पीछे क्या पारिवारिक या मानसिक कारण थे।

एक शिक्षक द्वारा पिता पर चाकू से हमला करना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि समाज के लिए एक चिंतन का विषय है। शिक्षक जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए ऐसी हिंसा ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि क्या मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और अनुशासनहीनता जैसे मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

शिक्षक ने पिता पर किया हमला | बेटे ने पिता को मारा चाकू | राजनांदगाव चाकूबाजी | Rajnandgaon News | Son stabb father

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Rajnandgaon News
  • शिक्षक ने पिता पर किया हमला
  • बेटे ने पिता को मारा चाकू
  • राजनांदगाव चाकूबाजी
  • Son stabb father
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच