चुनाव के समय पैसे खर्च करेगी सरकार, किसानों के खाते में आएगा अमाउंट

Kanak Durga Jha | Jan 28, 2025, 09:33 IST
Share
government spend money during elections amount into farmers accounts the sootr
government spend money during elections amount into farmers accounts the sootr

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि यह भुगतान फरवरी के पहले पखवाड़े तक कर दिया जाएगा। धान खरीदी के लिए किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया था।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को उनकी उपज के बकाया अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि यह भुगतान फरवरी के पहले पखवाड़े तक कर दिया जाएगा।

धान खरीदी के लिए किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया था। अब 2300 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी गई उपज की शेष राशि जारी होगी। यह फैसला विधानसभा चुनाव से पहले का है, इसलिए इसे लागू करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें... पंजाब से रायपुर आया ड्रग्स भरा बैग, 6 पकड़े गए

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विजय शर्मा ने कहा, "सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर की राशि जारी करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भाजपा सरकार ने हमेशा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है, चाहे वह सड़क निर्माण हो, खेती-किसानी, या पंचायतों का विकास।"

कांग्रेस का पलटवार

भाजपा के इस ऐलान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा, "चुनाव के समय भाजपा नेता झूठ की खेती करना शुरू कर देते हैं। 3100 रुपये प्रति क्विंटल का वादा कर 2200 रुपये में धान खरीदा गया। किसान न्याय योजना के लिए कांग्रेस सरकार ने बजट स्वीकृत किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया।"

कांग्रेस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। शुक्ला ने भाजपा पर किसानों और ग्रामीण जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वादे पूरे न करने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... टिकट बांटते ही BJP में मची कलह, कई महिला कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

FAQ

  1. धान खरीदी का बकाया भुगतान कब तक किया जाएगा?
    छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को धान खरीदी की बकाया अंतर राशि फरवरी के पहले पखवाड़े तक एकमुश्त भुगतान कर दी जाएगी।
  2. कांग्रेस ने भाजपा सरकार के इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
    कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल का वादा किया था, लेकिन केवल 2300 रुपये में धान खरीदा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार किसानों और ग्रामीण जनता को धोखा दे रही है।
  3. भाजपा सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए क्या कहा?
    डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, खेती-किसानी, पंचायतों और ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... BJP ने चायवाले को दिया महापौर का टिकट... इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

ये खबर भी पढ़ें... राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • CG News
  • cg bjp
  • cg news update
  • cg bjp govt
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP governemnt
  • chhattisgarh BJP Govt Scheme
  • chhattisgarh BJP Govt
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई