टिकट बांटते ही BJP में मची कलह, कई महिला कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

Kanak Durga Jha | Jan 27, 2025, 15:44 IST
Share
women workers resigned after candidates name announced for local body election
women workers resigned after candidates name announced for local body election

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। टिकटों का वितरण होने के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत भी शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। टिकटों का वितरण होने के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत भी शुरू हो गया है। सुकमा में 18 कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बीजापुर में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी हाय-हाय के नारे लगाए हैं।

पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे

इधर, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी बगावत है। अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आज वे फॉर्म भी लेंगे। इन तीनों जिले में भाजपा पार्टी का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है। फिलहाल भाजपा के दिग्गज नेता सभी को मनाने में जुटे हुए हैं।

नक्सलियों के गढ़ में 40 साल बाद पहली बार फहराएगा तिरंगा... फोर्स पहुंची

पूर्व जिला अध्यक्ष समेत 18 का इस्तीफा

सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का टिकट वितरण करने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। जिले के पूर्व BJP जिला अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद मनोज देव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी बाई समेत 6 वर्तमान पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। वहीं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश दास जैसे कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।

नक्सलियों के गढ़ से निकल रहे पद्म सम्मान, लगातार दूसरी साल पुरस्कार

कुल 18 कार्यकर्ताओं ने जो इस्तीफा दिया है उसमें लिखा है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया है। कांग्रेस और CPI के लिए काम करने वालों को टिकट दिया गया है। यही वजह है कि पार्टी के लोग नाराज हैं।

FAQ

  1. सुकमा में भाजपा के कितने कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है?
    सुकमा में भाजपा के 18 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।
  2. कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का मुख्य कारण क्या है?
    कार्यकर्ताओं का मुख्य आरोप है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया है, और कांग्रेस तथा CPI के लिए काम करने वालों को टिकट दिया गया है।
  3. गीदम में भाजपा कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने क्या निर्णय लिया है?
    गीदम में भाजपा कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस आज करेगी उम्मीदवारों की घोषणा,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आएंगे

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
एक ही फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, सुसाइड से पहले निभाई शादी की रस्में, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

By Sanjay Dhiman

एक ही फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, सुसाइड से पहले निभाई शादी की रस्में, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
राजस्थान की चिट्ठी: कहीं जेलर बनी बंदी, कहीं खाकी पर सवाल; सियासत में मेल और सड़कों पर बवाल

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान की चिट्ठी: कहीं जेलर बनी बंदी, कहीं खाकी पर सवाल; सियासत में मेल और सड़कों पर बवाल
"ऑपरेशन विषनहस": नेपाल में छुपकर बैठा 75 हजार का इनामी और टॉप-25 नार्को अपराधी सोहनलाल गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

"ऑपरेशन विषनहस": नेपाल में छुपकर बैठा 75 हजार का इनामी और टॉप-25 नार्को अपराधी सोहनलाल गिरफ्तार
MBBS के बाद UPSC में 20वीं रैंक, होम कैडर छोड़ छत्तीसगढ़ चुना, जानिए आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह की प्रेरक कहानी

By VINAY VERMA

MBBS के बाद UPSC में 20वीं रैंक, होम कैडर छोड़ छत्तीसगढ़ चुना, जानिए आईएएस डॉ कमलप्रीत सिंह की प्रेरक कहानी
छत्तीसगढ़ में चार लोगों की सनसनीखेज हत्या: डोंगरगढ़ में मां-बेटे का कत्ल, रायपुर में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में चार लोगों की सनसनीखेज हत्या: डोंगरगढ़ में मां-बेटे का कत्ल, रायपुर में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या
सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पान खा रहे थे कारोबारी, पलक झपकते ही स्कूटी की डिग्गी से 10 लाख रुपए पार

By Umeshwari Baghel

सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर पान खा रहे थे कारोबारी, पलक झपकते ही स्कूटी की डिग्गी से 10 लाख रुपए पार
जीतू पटवारी ने जंतर मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी को घेरा, बोले युवाओं की आवाज दबा रही सरकार, दिल्ली में युद्ध जैसे हालात

By Sanjay Dhiman

जीतू पटवारी ने जंतर मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी को घेरा, बोले युवाओं की आवाज दबा रही सरकार, दिल्ली में युद्ध जैसे हालात