24 घंटे खुलेगी राशन की ये सरकारी दुकान, कम तौल और लंबी लाइन से मिलेगी राहत
VINAY VERMA | Mar 20, 2026, 18:14 IST
grain-atm-ration-system-launch-raipur-chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सरकार राशन वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए “ग्रेन एटीएम” शुरू करने जा रही है, जिसकी पायलट शुरुआत रायपुर से होगी। इस नई व्यवस्था में राशनकार्डधारी मशीन से 30 सेकंड में चावल या गेहूं प्राप्त कर सकेंगे।
Raipur. हितग्राहियों को राशन बांटने के लिए सरकार नया फार्मूला लागू करने जा रही है। जिसके तहत प्रदेश में अब एटीएम के जरिए राशन मिलेगा। विभाग की तरफ से इसे ग्रेन एटीएम (Grain ATM) नाम दिया गया है। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर से शुरू किया जा रहा है। सफलता के बाद अन्य जिलों में भी योजना लागू की जा सकती है। हालांकि पहले की तरह ही दुकानों से राशन मिलता रहेगा।
पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत रायपुर से होगी। शास्त्री मार्केट क्षेत्र में इस मशीन को लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों को उचित मूल्य दुकानों में लंबी कतारों में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
राशनकार्डधारी को मशीन में राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा या बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। उसके बाद मशीन में अनाज का प्रकार और मात्रा चयन करनी होगी। 30 सेकंड के भीतर मशीन से गेहूं या चावल प्राप्त हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया बैंक एटीएम की तरह ऑटोमैटिक होगी।
खाद्य विभाग का मानना है कि इस तकनीक से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और तौल में गड़बड़ी या हेराफेरी की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। साथ ही लाभार्थियों को किसी दुकान के समय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश में पहले भी राशन वितरण में गड़बड़ी और तौल में कमी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रेन एटीएम लागू होने पर इन समस्याओं पर काफी हद तक रोक लग सकती है।
रायपुर जैसे शहरों में बड़ी संख्या में मजदूर और दैनिक वेतनभोगी रहते हैं, जिन्हें दिनभर काम के कारण राशन लेने में परेशानी होती है। 24 घंटे चालू रहने वाली ग्रेन एटीएम सुविधा से वे अपनी सुविधा के समय पर राशन प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में नए साल से लागू होगा स्मार्ट-PDS सिस्टम, सिर्फ स्कैन करके किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे अनाज
छत्तीसगढ़ में 9,000 से ज्यादा राशनकार्ड रद्द! अपात्र कार्डधारकों पर कार्रवाई से हड़कंप, जारी रहेगी जांच
3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'
दिल्ली की भाजपा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पुराने राशनकार्ड होंगे निरस्त
पायलट प्रोजेक्ट रायपुर से..
कैसे काम करेगा ग्रेन एटीएम?
चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम
मजदूर और शहरी वर्ग को सुविधा
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में 9,000 से ज्यादा राशनकार्ड रद्द! अपात्र कार्डधारकों पर कार्रवाई से हड़कंप, जारी रहेगी जांच
3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'
दिल्ली की भाजपा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पुराने राशनकार्ड होंगे निरस्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari