स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर जीएसटी विभाग की छापेमारी, 1 करोड़ की चोरी का खुलासा

Arun Tiwari | Jul 26, 2025, 21:18 IST
Share
GST department raids health department supplier theft 1 crore rupees revealed
GST department raids health department supplier theft 1 crore rupees revealed

राज्य जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया कि श्याम सर्जिकल ने 4–5 वर्षों में स्वास्थ्य विभाग को 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति दिखाई, जबकि वास्तविक खरीदी मात्र 10 करोड़ की थी।

सरकारी खरीद में पारदर्शिता के लिए राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल पर कार्यवाही की है। यह फर्म छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को सर्जिकल और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करती है।

राज्य जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि इस व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग में 4–5 वर्षों में लगभग 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति की, जबकि वास्तविक खरीदी केवल 10 करोड़ रुपये की थी।

5 गुना ज्यादा रेट पर सप्लाई

प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि व्यवसायी ने खरीदी मूल्य से 4–5 गुना अधिक दरों पर सामग्री की आपूर्ति कर 400 से 500 प्रतिशत तक लाभ कमाया। इस लाभ को छुपाने और जीएसटी देनदारी से बचने के लिए व्यवसायी ने अपने परिवारजनों के नाम पर तीन अन्य फर्में – राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर, और पी.आर. इंटरप्राइजेस बनाईं तथा आपस में ही खरीदी बिक्री दिखाकर करीब 1 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की।

सप्लायरों को चेतावनी प्रदेश सरकार ने ऐसे सभी आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करके अनुचित लाभ अर्जित करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी कंपनियों से बढ़ाया मुनाफा- व्यापारी ने राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पी.आर. इंटरप्राइजेस नाम से तीन फर्जी फर्में बनाईं।

राज्य सरकार की सख्त चेतावनी- सरकार ने सभी ठेकेदारों और सप्लायरों को चेतावनी दी है कि सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर यदि कोई अनुचित लाभ अर्जित करता है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किस हद तक हुआ फायदा?- 10 करोड़ की वास्तविक सामग्री को 48 करोड़ में बेचकर कृत्रिम रूप से सप्लाई बढ़ाई गई।

पारदर्शिता के नाम पर बड़ा खेल- यह मामला दर्शाता है कि कैसे सिस्टम का फायदा उठाकर कुछ व्यापारी सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग | छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की छापेमार कार्रवाई | GST | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • GST
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • CG News
  • ओडिशा
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की छापेमार कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती