GST रेड में 26 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, रायपुर का लोहा कारोबारी गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 11, 2025, 11:14 IST
Share
GST raid reveals tax evasion of 26 crores iron trader from Raipur arrestedthe sootr
GST raid reveals tax evasion of 26 crores iron trader from Raipur arrestedthe sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े टैक्स चोरी मामले का खुलासा हुआ है। लोहे के स्क्रैप कारोबारी अमन अग्रवाल (32) को स्टेट GST विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े टैक्स चोरी मामले का खुलासा हुआ है। लोहे के स्क्रैप कारोबारी अमन अग्रवाल (32) को स्टेट GST विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की खरीद-बिक्री दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की हेराफेरी का आरोप है। इससे राज्य सरकार को करीब 26 करोड़ रूपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही, सील की यूनिट

GST अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई

GST विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई GST एक्ट की धारा 69 और 132(B) के तहत की गई है। कारोबारी ने वित्त वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान फर्जी लेन-देन दिखाया। जांच में पता चला कि उसने करीब 262 करोड़ रूपए की खरीदी-बिक्री फर्जी फर्मों से दर्शाई थी।

फर्जी फर्मों से किया कारोबार, ITC का दुरुपयोग

अमन अग्रवाल ने अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज नाम की अपनी दो फर्मों के जरिए 10 फर्जी कंपनियों से माल की खरीद और बिक्री दिखाई। उसने फर्जी इनवॉइस और लेनदेन के जरिए 26 करोड़ रूपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया, जबकि ये फर्में केवल कागज़ों पर ही मौजूद थीं।

ये खबर भी पढ़ें... अरिजीत शो में निगम से 1.30 करोड़ की टैक्स चोरी, शराब के कारण अटकी कॉन्सर्ट की मंजूरी

सरकार को 26 करोड़ का नुकसान

इन जाली लेन-देन की वजह से राज्य सरकार को सीधे तौर पर 26 करोड़ रूपए के टैक्स का नुकसान हुआ। विभाग की कार्रवाई के अनुसार, आरोपी ने जिन फर्मों को बिक्री दिखाई थी, वे भी फर्जी निकलीं। यानी पूरा नेटवर्क बोगस लेन-देन और ITC क्लेम के इर्द-गिर्द बुना गया था।

कोर्ट में पेशी आज

GST विभाग ने अमन अग्रवाल को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगे की जांच के लिए जमानत, रिमांड और अन्य कानूनी पहलुओं पर अदालत में सुनवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने WhatsApp चैट से पकड़ी 200 करोड़ की टैक्स चोरी, क्या खतरे में है आपकी प्राइवेसी?

लोहा कारोबार की आड़ में कर रहा था टैक्स घोटाला

अमन अग्रवाल रायपुर में आयरन स्क्रैप और लोहे के अन्य उत्पादों का कारोबार करता है। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह काफी समय से टैक्स चोरी के इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ में इस तरह की फर्जी इनवॉइसिंग और बोगस फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का मामला सामने आया हो।

ये खबर भी पढ़ें... सैमसंग ने किया टैक्स चोरी, अब भरने होंगे 5 हजार करोड़, 7 अधिकारियों पर भी लगा जुर्माना,

GST raid action | Action on tax evasion | Raipur | GST टैक्स चोरी | लोहा कारोबारी गिरफ्तार | लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल | स्टेट GST का छापा

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Action on tax evasion
  • Raipur
  • स्टेट GST का छापा
  • GST raid action
  • GST टैक्स चोरी
  • लोहा कारोबारी गिरफ्तार
  • लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग