DRG से डरे हार्डकोर नक्सली... बासव राजू के एनकाउंटर के बाद अंडरग्राउंड

Kanak Durga Jha | Jun 02, 2025, 13:04 IST
Share
Hardcore Naxals scared DRG underground after Basav Rajus encounter
Hardcore Naxals scared DRG underground after Basav Rajus encounter

DRG के नक्सल विरुद्ध प्लान से नक्सली अब घबराए हुए हैं। नक्सलियों में डर का माहौल है। बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद जवानों से छिपने के लिए नक्सलियों ने अब नई कूटनीति रची है।

DRG के नक्सल विरुद्ध प्लान से नक्सली अब घबराए हुए हैं। नक्सलियों में डर का माहौल है। बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद जवानों से छिपने के लिए नक्सलियों ने अब नई कूटनीति रची है। नक्सली अब छोटे-छोटे टुकड़ों के समूह में बंट गए हैं। बता दें कि बस्तर में नक्सलियों ने देश के कई बड़े हमले जैसे ताड़मेटला, झीरम हमला, दंतेवाड़ा जेल ब्रेक, गीदम थाने को लूटने जैसी वारदातों को अंजाम दिया है।

महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली

देशभर में बस्तर में ही नक्सली सबसे मजबूत स्थिति में रहे हैं। यही कारण है कि बस्तर में नक्सलियों ने अपने छह से ज्यादा सीसी मेंबर्स को तैनात कर रखा है। नक्सली संगठन में कुल 18 सीसी मेंबर बनाए गए हैं। इन 18 में से 6 सीसी मेंबर बस्तर में ही तैनात थे। इनमें से एक गगन्ना को मुठभेड़ में मारा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... आज भी होगी भयंकर बारिश

अभी बस्तर के पांच सीसी मेंबर्स के पास अलग-अलग इलाकों की कमान है, लेकिन फोर्स के बढ़ते मूवमेंट और दबाव की वजह से पांचों सीसी मेंबर्स के अंडग्राउंड होने की खबरें हैं। जंगलों से जो खबरें बाहर आ रही हैं उसमें कहा जा रहा है कि ज्यादातर सीसी मेंबर्स अज्ञातवास पर जा चुके हैं कुछ ने तेलंगाना और कुछ ने मध्यप्रदेश के जंगलों का रूख किया हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप

जिसने बटालियन खड़ी की उसके शिफ्ट होने की खबर

बस्तर का दंडकारणय क्षेत्र यह नक्सलियों का खास गढ़ माना जाता है। पूरे देश में नक्सली कई राज्यों में सक्रिय हैं लेकिन देश में वे अपनी खुद की सिर्फ एक ही मिलिट्री बटालियन बना पाए। जिसे खड़े करने का काम सुकमा जिले के पूवर्ती में रहने वाले नक्सली हिड़मा ने किया था। नक्सलियों की इकलौती बटालियन का नेतृत्व हिड़मा ने किया और फिर बाद में उसे सीसी मेंबर (सेंट्रल कमेटी मेंबर) बना दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप

हिड़मा लंबे समय तक टेकलगुड़म, पूवर्ती, सिलगेर वाले इलाके में बटालियन नंबर एक को सुरक्षित रखते हुए यहां डेरा जमाए हुए था। इसके बाद जब फोर्स ने इस इलाके में धड़ाधड़ कैंप खोलने शुरू किए तो वह करेंगुट्टा की पहाड़ियों पर चल गया और काले पहाड़ को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली

CG Naxal News | cg naxal terror | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxalites | Chhattisgarh Naxal News

Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • नक्सल
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • cg naxal terror
  • chhattisgarh naxal area
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती