कर्मचारियों के EPF में 40 लाख का घोटाला उजागर , हेड अकाउंटेंट गिरफ्तार

Marut raj | Nov 15, 2024, 07:45 IST
Share
Head accountant arrested for committing fraud in employees EPF the sootr
Head accountant arrested for committing fraud in employees EPF the sootr

Employees Provident Fund : कर्मचारियों की भविष्य निधि यानी ईपीएफ में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। गबन करने वाले हेड अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Employees Provident Fund : कर्मचारियों की भविष्य निधि यानी ईपीएफ में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। घोटाले की रकम भी बहुत बड़ी है। कर्मचारियों के ईपीएफ ( भविष्य निधि ) में गबन करने वाले हेड अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांच महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।

रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन

2019 से कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव ( Rajnandgaon ) जिले में गायत्री शिक्षण समिति है। इसके कर्मचारियों के ईपीएफ में 40 लाख रुपए का गबन किया गया है। शिक्षण समिति के कर्मचारियों के Employees Provident Fund में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद ही आरोपी फरार हो गया था। आरोपी का नाम उत्तम विश्वास ( 44 साल ) है। यह भिलाई के सुपेला इलाके में आने वाले राधिका नगर का रहने वाला है। वह 2019 से गायत्री शिक्षण समिति में हेड अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था।

छत्तीसगढ़ में कुएं से निकला पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर ले गए लोग

गबन की रकम से क्रेडिट कार्ड का भी भुगतान किया जानकारी के अनुसार गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष ब्रिज किशोर सुरजन ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अनुसार आरोपी उत्तम विश्वास ने कर्मचारियों की Employees Provident Fund की राशि फर्जी दस्तावेज और क्यूआर कोड के जरिए समिति के खाते ( पंजाब नेशनल बैंक ) से अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर ली थी। इस दौरान आरोपी ने एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में पैसा जमा किया। उसने अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड का भुगतान भी गबन की राशि से किया।
SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता

भिलाई से किया गया गिरफ्तार

गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 जून 2024 को केस दर्ज किया था। कोतवाली थाने में आरोपी हेड अकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। करीब 5 महीने की लगातार जांच और दबिश के बाद भिलाई से उसे गिरफ्तार किया जा सका। आरोपी ने पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।

CG Breaking : पहले दिन ही धान खरीदी केंद्र पर किसान ने लगाई फांसी

FAQ

  1. EPFO या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्या है ?
    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees Provident Fund Organisation ( EPFO ) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक संस्था है। इसका काम मुख्य रूप से लोगों को सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने को प्रोत्साहित करना है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए बचत का एक प्रमुख साधन है। EPFO की शुरुआत 15 नवंबर 1951 को कर्मचारी भविष्य निधि अध्यादेश के आने के बाद हुई थी।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • EPFO
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • कर्मचारी भविष्य निधि
  • cg news in hindi
  • EPFO New Facility
  • EPFO Claim Settlement
  • EPFO Claim
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा