मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट

Kanak Durga Jha | May 09, 2025, 08:54 IST
Share
heavy rain for 48 hour orange alert issued the sootr
heavy rain for 48 hour orange alert issued the sootr

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छत्तीसगढ़ में तीन दिन मौसम बदला रहेगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छत्तीसगढ़ में तीन दिन मौसम बदला रहेगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज 9 मई से 11 मई तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है, बस्तर, सरगुजा संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...गोठान योजना में 24 योजनाओं के 1175 करोड़ खर्चे

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश की तरफ बारिश का एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है जो धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में तीन दिन मौसम बदला रहेगा। बता दें कि पिछले दो हफ्ते से मौसम में आए बदलाव के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम है।

39 से 40 डिग्री के आसपास प्रदेश का तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 से लेकर 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। अगले तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद कोई बदलाव होने के आसार नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...व्यापमं ने जारी किया 2026 परीक्षा कैलेंडर: आठ बड़ी भर्तियों का शेड्यूल

क्या होता है वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)?

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्यसागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती हैं। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों की IED के चपेट आए 5 जवान बलिदान, एक गंभीर

FAQ

  1. वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) क्या होता है और यह भारत के मौसम को कैसे प्रभावित करता है?
    वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर से उत्पन्न होने वाले बर्फीली हवाओं के तूफान होते हैं। ये पश्चिमी दिशा से भारत में प्रवेश करते हैं और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश और ठंडक लाते हैं। ये हवाएं अपने साथ नमी लेकर आती हैं जिससे मैदानी क्षेत्रों में बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिलता है।
  2. 9 मई से 11 मई तक छत्तीसगढ़ के किन इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है और कैसा रहेगा?
    9 मई से 11 मई तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम बदलने की संभावना है, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य छत्तीसगढ़ में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बस्तर, सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  3. वर्तमान में छत्तीसगढ़ का तापमान कितना है और अगले कुछ दिनों में उसमें क्या बदलाव संभव है?
    इस समय छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अगले तीन दिनों में इसमें 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन उसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...हेलीकॉप्टर राइड कैंसिल! अब टॉपर्स को मिलेगा ‘स्पेशल तोहफा’

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Update Today | Weather Updates | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | मौसम विभाग की भविष्यवाणी | छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट | बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Tags:
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • ऑरेंज अलर्ट
  • बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज