छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले भारी बारिश की चेतावनी

Krishna Kumar Sikander | May 27, 2025, 10:09 IST
Share
Heavy rain warning before monsoon in Chhattisgarh the sootr
Heavy rain warning before monsoon in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर, बस्तर सहित कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में बारिश, गरज-चमक और ठंडी हवाओं ने गर्मी को कम कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर, बस्तर सहित कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में बारिश, गरज-चमक और ठंडी हवाओं ने गर्मी को काफी हद तक कम कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और अंधड़ की भी आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें... सेक्सटॉर्शन का शिकार बनी शिक्षित महिला, फर्जी अधिकारी ने वसूले लाखों

रायपुर में बारिश की संभावना

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। आगामी 3 दिनों में यह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के कई भाग में दस्तक दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा इस दिन, एडमिट कार्ड वेबसाइट से करें डाउनलोड

द्रोणिका रेखा मौसम को कर रही सक्रिय

मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के साथ सक्रिय है। इसके अलावा, पूर्व-मध्य अरब सागर से तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका रेखा फैली हुई है, जो मौसम को और सक्रिय कर रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। खासकर आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... 48 घंटे का ऑपरेशन, 80 वारंटी गिरफ्तार... पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

मौसम अलर्ट

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग में तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा), मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतर है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, बेमेतरा और कबीरधाम में हल्की-मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। यह के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

heavy rain | WARNING | Monsoon | चेतावनी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Monsoon
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • heavy rain
  • WARNING
  • चेतावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं