हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज
Krishna Kumar Sikander | Jun 10, 2025, 15:31 IST
Hindu society raised voice against love jihad and conversion the sootr
छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी में हिंदू समाज संघर्ष समिति ने लव जिहाद और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के विरोध में कुरूद में आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद जनजागरण सभा का आयोजन हुआ।
छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी में हिंदू समाज संघर्ष समिति ने लव जिहाद और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के विरोध में कुरूद में आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद जनजागरण सभा का आयोजन हुआ, जिसमें समिति ने अपर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये खबर भी पढ़ें... चर्च के सामने कथा करेंगे बागेश्वर बाबा...धर्मांतरण करने वालों की बारेंगे ठठरी
रैली नया बस स्टैंड से शुरू होकर कारगिल चौक, सरोजनी चौक होते हुए पुराना बाजार चौक पहुंची, जहां यह जनजागरण सभा में तब्दील हुई। सभा में धर्म गुरु ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण हिंदू समाज की बेटियों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। उन्होंने बताया कि धमतरी में विशेष रूप से साहू समाज की बेटियां इस जाल में फंस रही हैं। "प्रेम के नाम पर छल और धर्मांतरण अस्वीकार्य है। सच्चा प्रेम सम्मान देता है, न कि शोषण करता है। धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य है," उन्होंने जोर देकर कहा।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई
साहू समाज के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण समाज को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने गांव-गांव में फैल रही इस समस्या को रोकने के लिए सभी समुदायों से एकजुट होने की अपील की। अन्य वक्ताओं, जैसे दिलीप सोनी, डॉ. सुशीला साहू और शकुंतला दास ने भी हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुटता पर बल दिया।
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण का खेल : प्रार्थना सभा में कहा, बदल लो धर्म ठीक हो जाएगी बीमारी
हिंदू समाज संघर्ष समिति ने अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें उठाईं
राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 49,116 महिलाओं और 10,187 लड़कियों के लापता होने के मामलों की गहन जांच।
बिलासपुर के अटल आवास में चिल्ला मुबारक दरबार से मिले 400 हिंदू लड़कियों के फोटो और बायोडाटा की घटना की जांच।
ये खबर भी पढ़ें... घर में रविवार को उमड़ती थी भीड़, पता चला कराया जा रहा धर्मांतरण
धमतरी में लव जिहाद के मामलों में साइबर सेल को सक्रिय करना।
धर्मांतरण के लिए धोखाधड़ी, धमकी, या प्रलोभन के मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई।
आर्य समाज में विवाह से पहले एक माह तक दावा-आपत्ति का समाचार पत्रों में प्रकाशन अनिवार्य करना।
समिति ने इन मांगों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की, ताकि हिंदू समाज की बेटियों की सुरक्षा और सनातन धर्म की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन | लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज | Hindu Society | love jihad and conversion | raised voice against love jihad and conversion
ये खबर भी पढ़ें... चर्च के सामने कथा करेंगे बागेश्वर बाबा...धर्मांतरण करने वालों की बारेंगे ठठरी
रैली जनजागरण सभा में तब्दील
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई
धर्मांतरण समाज को कमजोर कर रहे
ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण का खेल : प्रार्थना सभा में कहा, बदल लो धर्म ठीक हो जाएगी बीमारी
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 49,116 महिलाओं और 10,187 लड़कियों के लापता होने के मामलों की गहन जांच।
बिलासपुर के अटल आवास में चिल्ला मुबारक दरबार से मिले 400 हिंदू लड़कियों के फोटो और बायोडाटा की घटना की जांच।
ये खबर भी पढ़ें... घर में रविवार को उमड़ती थी भीड़, पता चला कराया जा रहा धर्मांतरण
धमतरी में लव जिहाद के मामलों में साइबर सेल को सक्रिय करना।
धर्मांतरण के लिए धोखाधड़ी, धमकी, या प्रलोभन के मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई।
आर्य समाज में विवाह से पहले एक माह तक दावा-आपत्ति का समाचार पत्रों में प्रकाशन अनिवार्य करना।
समिति ने इन मांगों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की, ताकि हिंदू समाज की बेटियों की सुरक्षा और सनातन धर्म की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन | लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज | Hindu Society | love jihad and conversion | raised voice against love jihad and conversion
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj