घर में रविवार को उमड़ती थी भीड़, पता चला कराया जा रहा धर्मांतरण

Krishna Kumar Sikander | May 12, 2025, 17:16 IST
Share
Crowds used to gather in the house on Sunday it was revealed that conversion was being done the sootr
Crowds used to gather in the house on Sunday it was revealed that conversion was being done the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के शिव विहार कॉलोनी के एक घर में हर रविवार को महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ती थी। यहां लोगों को प्रभु वचन सुनाकर बाइबिल पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस घर में प्रार्थना की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के शिव विहार कॉलोनी के एक घर में हर रविवार को महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ती थी। आसपास के लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि यहां प्रार्थना होती है। लोग प्रार्थना में शामिल होने आते हैं। इस दौरान लोगों को प्रभु वचन सुनाकर बाइबिल पढ़ने की सलाह दी जाती है। यह जानने के बाद लोगों को संदेह हुआ कि मामला गड़बड़ है, क्योंकि यह मकान किसी ईसाई का नहीं, बल्कि हिंदू का है। इलाके से शुरू हुई बात हिंदू संगठनों तक पहुंची तो हिंदू के कार्यकर्ताओं ने सच्चाई का पता लगाना शुरू किया तो यह जानकर दंग रहे गए कि इस घर में प्रार्थना की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी आवास में कुर्सी पर मिला अधिकारी का शव, कार्यालय में शोक

हिंदू संगठन के सदस्यों ने की रेकी

ये खबर भी पढ़ें... सारागांव हादसे में मृतकों को मिलेगा 5 लाख रुपए, 13 लोगों की हुई थी मौत

हिंदू संगठन के सदस्य कई रविवार शिव विहार कॉलोनी के उस घर के आसपास जाकर वहां आने-जाने वालों से पूछताछ कि पता जानकारी सामने आई वह चौंकाने वाली थी। यहां आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान लोगों को झांसे लेकर यहां बुलाया जाता था। बाद में उन्हें रुपये और इलाज का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जाता था। इस जानकारी की पुष्टि के लिए हिंदू संगठन के कुछ लोग उस घर की प्रार्थना सभा में भी गए और वहां देखा कि धर्मांतरण के लिए पूरा जाल बिछाया गया है। धर्मांतरण का यह खेल घर के मालिक टी सूर्याराव है। उसके नाम से पता नहीं चल सकता कि वह ईसाई बन गया है। तोरवा और चकरभाठा थाना क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में स्थित टी सूर्याराव के घर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और पुलिस को भी बुला लिया।

ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी कलेक्टर रैंक के होंगे नगर निगम के जोन कमिश्नर

चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कंपनी बना 83 लाख का भुगतान, सीएमएचओ समेत पांच पर केस

टिकरापारा संगीत महाविद्यालय के निकट रहने वाले शिवकांत कश्यप ने पुलिस में धर्म परिवर्तन करवाए जाने की शिकायत की। मैकेनिक शिवकांत की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी भी ली। टी सूर्याराव, अलका जोसेफ, टी तबीता राव, टी सीमोन राव को पकड़कर थाने ले आई। चारों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया है कि टी सूर्या राव के घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, दूसरे मामले में पत्नी ही अपने पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद पत्नी और मकान मालिक समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

crowd | House | Sunday | Revealed | Conversion | bilaspur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • बिलासपुर
  • Sunday
  • रविवार
  • Conversion
  • Revealed
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • भीड़
  • House
  • घर
  • crowd
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग