Holi Special Train: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, होली के लिए रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Pratibha ranaa | Mar 14, 2024, 09:08 IST
Share
हकहक
Holi Special Train

गर्मी की छुट्टी और होली पर बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग और यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

RAIPUR. गर्मी की छुट्टी और होली ( Holi Special Train ) पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ और ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 23 मार्च से लेकर तीन अप्रैल के बीच चलने वाली हैं। इनमें पुणे, संबलपुर, पटना, सिकंदराबाद, दरभंगा, प्रयागराज और छपरा के लिए भी ट्रेन है ( Railway News )।

ये खबर भी पढ़िए...विधानसभा में कमलनाथ के खिलाफ लड़े, अब लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ के सामने होंगे विवेक बंटी साहू

होली के‌ पहले रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी

होली का त्यौहार अब नजदीक आ रहा है, ऐसे में त्योहार को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। होली में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की वजह से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...आजीविका मिशन में नियुक्ति घोटाले को दबाए बैठे अफसर, कोर्ट ने EOW से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

दुर्ग-छपरा : दुर्ग-छपरा के बीच होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी दुर्ग से छपरा के लिए 22 मार्च शुक्रवार को 8.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.30 बजे छपरा पहुंचेगी।

छपरा से दुर्ग के लिए होली स्पेशल छपरा से 26 मार्च की शाम 7 बजे रवाना होगी और अगले दिन 3 बजे रायपुर पहुंचेगी।

दुर्ग-पटना : दुर्ग-पटना के बीच भी एक होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी दुर्ग से 22 मार्च शुक्रवार को 08793 नम्बर के साथ रवाना होगी और पटना से 23 मार्च को 08794 नम्बर के साथ चलेगी ।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त से शिव महापुराण कराने का फैसला

ये खबर भी पढ़िए...CAA क्या है, किस पर होगा लागू, कौन होगा प्रभावित ? CAA से जुड़े हर उस सवाल का जवाब जो आप जानना चाहते हैं

सिकंदराबाद-दरभंगा : होली पर सिकंदराबाद-दरभंगा के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सिंकदरा बाद से 21 मार्च की शाम 7 बजे छूटेगी और सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी और दरभंगा से 23 मार्च को 11.30 बजे रवाना होगी और सुबह 4.50 बजे पहुंचेगी।

संबलपुर-पुणे : संबलपुर-पुणे के बीच होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन तीन फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन सम्बलपुर से पुणे के लिए 17, 24 और 31 मार्च को छूटेगी और पुणे से 19 एवं 26 मार्च तथा 2 अप्रैल को छुटेगी।

Tags:
  • railway news
  • होली स्पेशल
  • Holi Special Train
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा