गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाथ जोड़कर दीपक बैज से कहा - नक्सलियों को खत्म करने का दें सुझाव

Deeksha Nandini Mehra | May 27, 2024, 08:00 IST
Share
गृहमंत्री विजय शर्मा
Vijay Sharma asked questions Deepak Baij

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पीडिया में हुई मुठभेड़ को फर्जी अन्कॉउंटर बताया था। इस पर गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने दीपक बैज से नक्सलवाद को खत्म करने का सुझाव मांगा...

Vijay Sharma asked questions Deepak Baij : छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ( Vijay Sharma ) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ( Deepak Baij ) से हाथ जोड़कर सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज बताएं कि नक्सलियों को खत्म करने के लिए क्या किया जाए। अपने सुझाव साझा करें। ये सवाल गृहमंत्री ने कांग्रेस द्वारा पीडिया में हुई मुठभेड़ ( Pedia Encounter ) पर उठाए सवाल के जवाब में पूछा है। इसको लेकर कांग्रेस नेता दीपक बैज ने बीते दिन शनिवार को पत्रकार वार्ता की थी। जिसमें बीजेपी सरकार समेत सीएम और डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कहा था कि वो बस्तर को नहीं समझते।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, दीपक बैज कहते हैं वो बस्तर को अधिक जानते हैं। मुख्यमंत्री नहीं समझते हैं बस्तर को, गृहमंत्री नहीं समझते हैं। 15 साल में नहीं समझे तो 5 महीने में क्या समझेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि, मैं बस्तर की शांति के लिए हाथ जोड़कर उनसे आग्रह करता हूं, आप आगे आएं और बताएं क्या करना है ?

ये खबर पढ़िए ..Chhattisgarh : लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार, 6.27 लाख रुपए कराए वापस

नक्सलियों पर कांग्रेस शासनकाल से ही केस दर्ज

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों पर कांग्रेस शासनकाल से ही केस दर्ज है। जिन्हें कांग्रेस निर्दोष बता रही है, उन सभी के खिलाफ साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 और 2023 में 307 का प्रकरण दर्ज था। दीपक बैज वहां के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी। ओरछा छोटू के खिलाफ 2022 में 307 का मामला दर्ज है। कांग्रेस सरकार में मामला दर्ज हुआ था। चैतू कुंजाम पर 2021 में 307, 2023 में फिर 307, 2024 जनवरी में 302 समेत 7 प्रकरण दर्ज हैं। सन्नो अवलम पर 2022 में 302 सहित 6 प्रकरण हैं। सुनीता कुंजाम के खिलाफ साल 2022 में 302, साल 2023 में 307 सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। योगा बरसे के खिलाफ 2022 में अपहरण का प्रकरण दर्ज है।

ये खबर पढ़िए ..Bemetara blast : बारूद ब्लास्ट मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने दिए जांच के आदेश, होगी मजिस्ट्रियल जांच

बीजेपी का अच्छा काम कांग्रेस को नहीं आ रहा रास

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों में न तो 257 सड़क निर्माण का कार्य किया, न 80 पुल-पुलियों का निर्माण किया और न ही कहीं पर कैम्प लगाए। आज जब भाजपा की सरकार कर रही है, तो यह उनको रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस को सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। अब बस्तर में सुरक्षा बल विकास के लिए काम कर रहे हैं। इस तरह की राजनीति करना गलत बात है। बस्तर के लोग शांति चाहते हैं। सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

दीपक बैज ने कही थी ये बात

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता में सिर्फ मल्लेपल्ली निवासी बुद्धू ओयाम और पालनार निवासी कल्लू पूनेम को ही नक्सली माना था। बाकी मारे गए 10 को निर्दोष बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा पुलिस के डर से आदिवासी जान बचाकर भागे। कुछ लोग डर के मारे पेड़ पर चढ़ गए। मगर पुलिस ने पेड़ पर चढ़े उन आदिवासियों को गोली मारकर नीचे गिरा दिया। बीजापुर का पीडिया एनकाउंटर फर्जी है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Home Minister Vijay Sharma

Tags:
  • Deepak Baij
  • दीपक बैज
  • नक्सली
  • Home Minister Vijay Sharma
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • Pedia Encounter
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती