अरविंद नेताम ने खुद कितनी बार किया मतांतरण, भूपेश बोले बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा केस

Arun Tiwari | Jun 09, 2025, 17:15 IST
Share
How many times did Arvind Netam himself convert, Bhupesh said BJP government has the highest number of cases the sootr
How many times did Arvind Netam himself convert, Bhupesh said BJP government has the highest number of cases the sootr

भूपेश बघेल ने नेताम पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि नेताम मतांतरण रोकने की बात कर रहे हैं जबकि उनका मत ही कितनी बार बदल गया है। कभी वे कांग्रेस में रहे तो कभी बीजेपी में तो कभी अलग पार्टी बना ली। बीजेपी सरकार में ही सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ।

रायपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम जब से संघ के कार्यक्रम में गए हैं तब से कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताम पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि नेताम मतांतरण रोकने की बात कर रहे हैं जबकि उनका मत ही कितनी बार बदल गया है। कभी वे कांग्रेस में रहे तो कभी बीजेपी में तो कभी अलग पार्टी बना ली। बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार में ही सबसे ज्यादा धर्मांतरण के केस सामने आए हैं। पहले रमन सरकार में तो अब विष्णु सरकार में धर्मांतरण बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें...आदिवासियों के पैसों से चल रही महतारी वंदन योजना, एक साल में बांट दिए 7 हजार करोड़

बीजेपी कराती है धर्मांतरण

बघेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी खुद ही धर्मांतरण कराती है ताकि उस पर राजनीति की जा सके। राज्य में जब से बीजेपी की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी है। बीजेपी खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष करवाती है। विपक्ष में रहते हुये धर्मांतरण के नाम पर फसाद करने वाले भाजपाई पिछले सवा साल से प्रदेश में होने वाली धर्मांतरण की घटनाओं पर चुप्पी साधकर बैठे हैँ। यही नहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि धर्मांतरण कराने वालों को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिला हुआ है। जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं के बाद बीजेपी की खामोशी इस बात का प्रमाण है कि इन घटनाओं को उसका समर्थन है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन सवा साल बीतने के बाद आज तक मौन है।

ये खबर भी पढ़ें...युक्तियुक्तकरण के नाम पर बिगड़ती स्कूल व्यवस्था

प्रदेश में खाद की किल्लत

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में खाद की किल्लत मची हुई है। किसान परेशान हो रहे हैं और सरकार के पास इसका कोई इंतजाम ही नहीं है। किसानों को न खाद मिल रहा है और न बीज मिल रहा और बिजली भी रुक रुक कर आ रही है। बिजली की अघोषित कटौती जारी है। इन सारे मुद्दों पर सरकार मौन है। बघेल ने विष्णु सरकार के सुशासन की क्लास पर निशाना साधा। बघेल ने तंज कसा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन इस क्लास से प्रदेश को क्या फायदा मिल रहा है ये भी सरकार को बताना चाहिए। पहले भी इस तरह की क्लास हुई हैं, वो सबक प्रदेश के कितने काम आए हैं,इसका ब्यौरा भी सरकार दे।

ये खबर भी पढ़ें...कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर रहा था फर्जी डिप्टी कलेक्टर, ऐसे पकड़ाया आरोपी

शुरु हुआ ट्रांसफर उद्योग

बघेल ने कहा कि प्रदेश में फिर से ट्रांसफर उद्योग शुरु हो गया है। वहीं युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों के पद घटाने की साजिश की जा रही है। सरकार ने 50 हजार शिक्षकों की भर्ती करने को कहा था लेकिन वो भर्ती आज तक शुरु नहीं हुई है। सरकार युक्तियुक्तकरण का झुनझुना बजाकर स्कूलों को कम कर रही है वहीं शिक्षकों के पद कम करती जा रही है। ट्रांसफर में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...बस्तर के 1500 स्कूल जर्जर, नए सत्र से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश

Bhupesh Baghel | छत्तीसगढ़ | Arvind Netam | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Arvind Netam
  • अरविंद नेताम
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा