Party All Night करने करने वाले गए जेल, धुंए का कश लगाते थे लड़का-लड़की

Kanak Durga Jha | Dec 02, 2024, 17:48 IST
Share
hukka partied all night went jail bilaspur
Symbolic image

रातभर नशे की पार्टी करने वालों को पर कड़ी कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में बार बेधड़क चल रहे हैं। बार में लड़के-लड़कियां नशे में धुत रहते हैं।

रातभर नशे की पार्टी करने वालों को पर कड़ी कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में बार बेधड़क चल रहे हैं। बार में लड़के-लड़कियां नशे में धुत रहते हैं। ऐसा ही मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है। जिले में स्थित हुक्का बार में लड़के-लड़कियां रातभर धुएं का कश लगाती हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात बार में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने हुक्का बार के संचालक समेत कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लड़के-लड़कियां देर रात तक हुक्के का नशा करते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने पाइल, फ्लेवर्ड तंबाखू और हुक्के के पॉट जब्त किए है। इस हुक्का बार में 400 रुपए प्रति घंटे से एंट्री दी जा रही थी। बता दें कि यह पूरा मामला सिविल थाना इलाके का है।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला


मकान को बनाया नशे का अड्डा

पिछले कुछ दिनों से शहर व आसपास के होटलों में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जानकारी देने के बाद भी पुलिस हुक्का बार में कार्रवाई नहीं कर रही थी। जिसके बाद एसपी रजनेश सिंह को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और रविवार देर रात एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से महाराणा प्रताप चौक स्थित वसुंधरा नगर निवासी अजय कुमार के मकान में घेराबंदी कर छापेमारी की।

SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...

पुलिस की टीम ने जब अंदर दबिश दी, तब युवक अलग-अलग टेबल में बैठकर हुक्का पॉट लेकर धुएं का कश लगा रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने संचालक समेत युवकों को दबोच लिया। इसके साथ ही तलाशी लेकर 10 हुक्का पाट, हुक्का पाइप, चीलम सहित अलग-अलग फ्लेवर्ड के 21 डिब्बा हुक्का का तम्बाखू, जफरान पान फ्लेवर का तम्बाखू, 20-20 किलोग्राम का 8 पेटी चारकोल, एक बोरी टीशू पेपर, एक बोरी फिल्टर, एक हीटर व कोयला बरामद किया गया।

एक हफ्ते में दूसरी बार विष्णुदेव साय कैबिनेट की मीटिंग आज

कम कीमत की वजह से युवाओं की लगती है भीड़

इस बार में लड़के-लड़कियों को 400 रुपए प्रति घंटे से एंट्री दी जा रही थी। बता दें कि हुक्का पिने के लोकल बार में 500 से 3000 तक हुक्के की कीमत होती है। सस्ता होने की वजह से शाम होते ही बार में भीड़ हो जाती थी। कीमत कम होने के कारण बार में लड़के-लड़कियां रातभर धुएं का कश लगाते है।

FAQ

  1. बिलासपुर में हुक्का बार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
    पुलिस ने देर रात सिविल थाना क्षेत्र के एक मकान में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। मौके पर बार संचालक और कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हुक्के के पॉट, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू और अन्य नशे से जुड़े सामान भी जब्त किए।
  2. हुक्का बार में क्या-क्या सामग्री बरामद की गई?
    पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 हुक्का पॉट, 21 डिब्बे फ्लेवर्ड तंबाकू, 8 पेटी चारकोल, चीलम, हीटर, टीशू पेपर, फिल्टर, और अन्य सामग्री बरामद की। यह बार प्रति घंटे 400 रुपए में एंट्री फीस लेकर संचालित हो रहा था।


छत्तीसगढ़ में भी 'फेंगल' की दस्तक ! IMD ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh news in hindi
  • bilaspur crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg crime news
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज