IAS लगा रहे डिजिटल अटेंडेंस, 75 फीसदी शिक्षकों ने नहीं लगाई हाजिरी, डीपीआई का अल्टीमेटम
Arun Tiwari | Jan 29, 2026, 16:48 IST
digital attendance teachers
छत्तीसगढ़ में डिजिटल अटेंडेंस ऐप में 75 प्रतिशत शिक्षक शामिल नहीं हो रहे। डीपीआई ने शिक्षकों को 100 प्रतिशत डिजिटल उपस्थिति का अल्टीमेटम दिया है।
News in Short
- ऐप की हाजिरी फेल
- 72 फीसदी रजिस्ट्रेशन के बावजूद सिर्फ 24 फीसदी शिक्षक ऑनलाइन
- मुंगेली–सक्ती में सबसे खराब स्थिति
- डीपीआई ने शत-प्रतिशत उपस्थिति का अल्टीमेटम दिया
News in Detail
डीपीआई को मिली रिपोर्ट में यह सामने आया है कि 75 फीसदी शिक्षक एप के जरिए हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। डीपीआई ने एक दिन की हाजिरी देखी तो वो हैरान करने वाली थी। कहीं-कहीं के जिलों में तो दो से तीन फीसदी ही डिजिटल उपस्थिति है।
मुंगेली और सक्ती जिले में सबसे खराब स्थिति है। डीपीआई ने शिक्षकों को अल्टीमेटम दिया है कि वे या तो डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराएं नहीं तो इसे अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
आधार बेस्ड अटेंडेंस प्रणाली लागू, कर्मचारियों का सवाल ‘बैंक अकाउंट खाली न हो सरकार के पास है कोई उपाय?‘
मास्साब की मनमर्जी
डीपीआई ने ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की नाफरमानी पर नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए वीएसके ऐप बनाया गया है।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सली ढेर होने की खबर
72 फीसदी शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया
ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। 19 जनवरी को ऐप में केवल 24.10 फीसदी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई। इसमें सबसे कम 2.3 फीसदी ऑनलाइन उपस्थिति मुंगेली जिले की रही और 3.2 फीसदी सक्ती जिले की। मुंगेली में 20 फीसदी और सक्ती जिले में 34.3 फीसदी शिक्षकों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।
रजिस्ट्रेशन के मामले में दंतेवाड़ा जिला टॉप पर है। इस जिले के 99.4 फीसदी शिक्षकों ने ऐप में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह रायगढ़ में 95.6 और कोंडागांव में 95 फीसदी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
राष्ट्रपति ने संसद में किया छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे का जिक्र, कहा हथियार छोड़ अब पंडुम कैफे चला रहे
इन जिलों में सबसे कम हाजिरी...
| District | Percentage |
|---|---|
| मुंगेली | 2.3% |
| सक्ती | 3.2% |
| गरियाबंद | 5.2% |
| बिलासपुर | 6.6% |
| दुर्ग | 7.4% |
| कोरबा | 7.5% |
| कवर्धा | 7.6% |
| बेमेतरा | 8.4% |
| मोहेला मानपुर चौकी | 10.4% |
| बलौदा बाजार | 11.3% |
इन जिलों में सबसे ज्यादा उपस्थिति...
| District | Percentage |
|---|---|
| सरगुजा | 51.3% |
| दंतेवाड़ा | 50.0% |
| राजनांदगांव | 49.9% |
| कोंडागांव | 41.9% |
| सूरजपुर | 40.7% |
| खैरागढ़ | 38.2% |
| जांजगीर चांपा | 37.1% |
| जशपुर | 35.5% |
| कांकेर | 34.7% |
| सुकमा | 34.4% |
शिक्षकों का विरोध
वहीं बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगाई गई है। इसके कारण कई शिक्षक वीएसके ऐप में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। वहीं मतदान प्रशिक्षण कार्य की वजह से शिक्षक स्कूल में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति कैसे होगी।
अब आगे क्या
लगातार विरोध और व्यवहारिक दिक्कतों के चलते वीएसके ऐप में बदलाव, समय-सीमा में छूट या बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार हो सकता है।
छत्तीसगढ़ के तीन जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप
thesootr knowledge
निष्कर्ष
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari