नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन

Kanak Durga Jha | Apr 29, 2025, 13:18 IST
Share
IB's entry to eliminate Naxalites.... Big action by the government the sootr
IB's entry to eliminate Naxalites.... Big action by the government the sootr

Big Action Against Naxals : नक्सलियों के खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नक्सलियों के सफाए के लिए आईबी की एंट्री हुई है।

Big Action Against Naxals : नक्सलियों के खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नक्सलियों के सफाए के लिए आईबी की एंट्री हुई है। नक्सलियों के खिलाफ आईबी बड़ा एक्शन लेगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना की सरकार ने बड़े स्तर पर खास बैठक ली। मामले में खास प्लानिंग करने और कोई ठोस कदम उठाने के लिए भारत के आइबी प्रमुख तपन डेका रायपुर दौरे पर हैं।

ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार

नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी फोर्स

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए जवान पिछले 7-8 दिनों से सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे हैं। तपती धुप और 43 डिग्री टेम्प्रेचर में जवान 24 घंटे जंगलों में ड्यूटी दे रहे हैं। बड़ा ऑपरेशन करने के लिए जवानों ने करेंगुट्टा के पहाड़ों पर अस्थाई कैंप लगाया हुआ है। बीजापुर जिले के करेंगुट्टा के पहाड़ पर बीते एक हफ्ते से चल रहे मेगा ऑपरेशन में जवान लगातार डटे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...टीटीई बनके सारनाथ एक्सप्रेस में कर रहा था वसूली... पकड़ा गया

मेगा ऑपरेशन की तैयारी

इधर जवानों के इस मेगा ऑपरेशन की समीक्षा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। उन्होंने डीजीपी समेत आला पुलिस अफसरों की बैठक ली और बताया जाता है कि बैठक में सीएम साय ने इस मेगा ऑपरेशन में समन्वय और अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखते हुए छोटी से छोटी सूचना पर भी त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...विधवा बहू का खर्चा अब उठाएंगे ससुराल वाले... हाई कोर्ट का आदेश

उन्होंने अलर्ट रहकर पूरी सावधानी से जवानों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ऑपरेशन को सफल करने कहा है। बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुणदेव गौतम, एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार, एडीजी ऑपरेशन विवेकानंद समेत कई बड़े अफसर शामिल हैं।

हालांकि करेंगुट्टा के पहाड़ पर जवान बीते करीब 7 दिनों से घेराबंदी कर रखे हुए हैं, लेकिन 3 महिला नक्सलियों को ढेर करने के अलावा दूसरी कोई भी सफलता नहीं मिली है। ऐसे में अंदेशा लगा रहे कि पहाड़ पर मौजूद नक्सली फरार होने में कामयाब हो चुके हैं। बावजूद जवानों ने करेंगुट्टा के पहाड़ को अपने कब्जे में रखे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भारत का पहला ऑनलाइन वक्फ बोर्ड... अकाउंट में भेजना होगा संपत्ति किराया

FAQ

  1. नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में कौन-सा बड़ा कदम उठाया है?
    छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों के सफाए के लिए खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को शामिल करने का फैसला लिया है। इसके तहत आईबी प्रमुख तपन डेका रायपुर पहुंचे हैं और छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व तेलंगाना की सरकारों के साथ विशेष बैठक हुई है।
  2. बीजापुर जिले के करेंगुट्टा में चल रहे मेगा ऑपरेशन की क्या स्थिति है?
    करीब 7 दिनों से बीजापुर के करेंगुट्टा पहाड़ों में सुरक्षाबल ने मेगा ऑपरेशन चला रखा है। जवान 43 डिग्री तापमान में भी 24 घंटे डटे हुए हैं और अस्थाई कैंप बनाकर नक्सलियों की घेराबंदी की जा रही है। अब तक तीन महिला नक्सलियों को मारा गया है, लेकिन बाकी नक्सली संभवतः फरार हो चुके हैं।
  3. इस ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या निर्देश दिए?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, समन्वय बनाए रखने और जवानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सतर्कता के साथ ऑपरेशन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।




Chhattisgarh Naxal | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxalites | Chhattisgarh Naxalites defeated | Chhattisgarh Naxal problem | chhattisgarh naxal terror

Tags:
  • Chhattisgarh Naxalites defeated
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • Naxals
  • Chhattisgarh Naxal problem
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • chhattisgarh naxal terror
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा