किराया नहीं दिया तो कर देंगे बेदखल, 400 को नोटिस

Krishna Kumar Sikander | Apr 27, 2025, 16:41 IST
Share
If rent is not paid, we will evict you notices issued to 400 people the sootr
If rent is not paid, we will evict you notices issued to 400 people the sootr

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति को लेकर एक्शन में आ गया है। बोर्ड ने फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले लगभग 400 को नोटिस थमा दिया है कि अगर किराया देने तैयार नहीं होंगे, उनको संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति को लेकर एक्शन में आ गया है। वक्फ ने लगभग 500 करोड़ की संपत्ति फर्जी रजिस्ट्री का दावा किया है। बोर्ड ने फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले लगभग 400 को नोटिस थमा दिया। इनलोगों से वक्फ बोर्ड ने 21 दिन में जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय में अनुबंध करके जो लोग किराया देने के लिए राजी हो जाएंगे, उनसे संपत्ति वापस नहीं ली जाएगी। इसके विपरीत अगर किराया देने तैयार नहीं होंगे, उनको संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों से घिरे नक्सलियों के पास बचा एक माह का राशन-पानी

दस्तावेज देखने के बाद जारी किए नोटिस

वक्फ बोर्ड ने जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें राजधानी रायपुर के मालवीय रोड पर स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, एवन बेकरी, सुप्रीम फूटवियर, पगारिया ज्वेलर्स सहित कई दुकानदार शामिल हैं। उधर, इन दुकानदारों का दावा है कि उनकी संपत्ति वक्फ की नहीं है। वक्फ के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी हाल में वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं करने देंगे। वक्फ की एक-एक जमीन कब्जा मुक्त कराएंगे। वक्फ की संपत्ति न होने का दावा करने वाले झूठ बोल रहे है। बोर्ड ने दस्तावेज देखने के बाद ही नोटिस जारी किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अपहरण और हत्या के दोषियों की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

सर्वे रिपोर्ट में कब्जा और फर्जी रजिस्ट्री की बात

केंद्र सरकार नए वक्फ कानून के बाद वक्फ की संपत्तियों का सर्वे करा रही है। प्रदेश की बक्फ संपत्तियों का भी सर्वे चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट में प्रदेश के वक्फ की 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर कब्जा होने की बात कही गई है। साथ ही वक्फ की जमीनों को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने की भी बात सामने आई है। सर्वे रिपोर्ट के बाद वक्फ बोर्ड एक्शन में है। बोर्ड ने जिन लोगों को नोटिस जारी किया है, उनमें अकेले रायपुर के मालवीय रोड स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, एवन बेकरी, सुप्रीम फुटवियर, पगारिया ज्वेलर्स, महेश रूई भंडार, मो. साजिद सिविल लाइन, मिर्जा बेग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आखिर क्यों लिया छत्तीसगढ़ का नाम

कलेक्टर गाइडलाइन से तय होगा किराया

नोटिस जारी करने के सवाल पर वक्फ के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि नोटिस को जवाब देने के लिए 21 दिनों का समय दिया गया है। अगर दुकानदार और जमीन पर काबिज लोग किराया वक्फ को देने के लिए तैयार हैं तो उनके साथ अनुबंध करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने का वक्फ का मकसद किसी को बेदखल करने का नहीं है। इसके विपरीत जो लोग किराया देने तैयार नही होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनको संपत्ति से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किराया कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक होगा।

ये खबर भी पढ़ें... लीक हुआ ओपन परीक्षा में 10वीं का पेपर, 3 निलंबित

कहां कितनी वक्फ संपत्ति

जिला : संपत्ति
रायपुर : 832
बिलासपुर : 1401
दुर्ग : 125
बस्तर : 55
कोरबा : 44
राजनांदगांव : 300
धमतरी : 312
गरियाबंद : 943
सरगुजा : 226
सूरजपुर : 354

Wakf Board | WARNING | Rent | paid | Notices | people | Raipur | CG News | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • किराया
  • WARNING
  • people
  • वक्फ बोर्ड
  • Wakf Board
  • Rent
  • Notices
  • paid
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा