आईएफएस अफसर उइके को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानिए कैसे पहुंचे इस मुकाम पर

Marut raj | Feb 13, 2024, 18:53 IST
Share
राजेश उइके
राजेश उइके

भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और आईआईटी, दिल्ली से औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले राजेश उइके छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के रहने वाले हैं।

रायपुर. कोंडागांव जिले से आने वाले राजेश उइके को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2006 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी उइके की हाल ही में ताजिकिस्तान में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्ति हुई है।

सेंट्रल जेल में कैदियों को 'स्पेशल सर्विस', डीजी-एसपी की दबिश

राष्ट्रपति से की मुलाकात

आजादी के बाद पहली बार इस विश्वविद्यालय में होगी कॉमर्स की पढ़ाई

ताजिकिस्तान के लिए निकलने से पहले उइके ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने ताजिकिस्तान में भारत के अगले राजदूत के रूप में आधिकारिक नियुक्ति को चिह्नित करते हुए उइके को क्रेडेंशियल दस्तावेज प्रस्तुत किए। वर्तमान में, राजेश उइके नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के बाहरी प्रचार एवं सार्वजनिक कूटनीति प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके राजनयिक करियर में विदेशों में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में विभिन्न भूमिकाएं, साथ ही नई दिल्ली में मंत्रालय के भीतर विभिन्न जिम्मेदारियां शामिल हैं।

साय सरकार की पुलिस अधिकारियों को दो टूक - डंडा चलाओ पुलिसिंग की जरूरत

भोपाल से की इंजीनियरिंग

उइके अपने स्कूल के दिनों से ही काफी प्रतिभावान रहे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोंडागांव और सुकमा जिले में पूरी की। उन्होंने एनसीईआरटी की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज मेरिट छात्रवृत्ति प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर गणित प्रतिभा खोज परीक्षा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक भी प्राप्त किए। उइके के पास एनआईटी, भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और आईआईटी, दिल्ली से औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है। (आईएफएस अफसर | IFS officer | IFS | अफसर)

साय बोले- क्रिकेट का इतना दीवाना था कि खुद बनाता था अपने लिए बल्ला

Tags:
  • IFS
  • आईएफएस
  • अफसर
  • आईएफएस अफसर
  • IFS officer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज