रमन सिंह ने OP चौधरी को करा दिया सच का सामना , साय सरकार की बोलती बंद

Marut raj | Dec 18, 2024, 13:04 IST
Share
Illegal occupation of government land near Vidhansabha Bhawan the sootr
Illegal occupation of government land near Vidhansabha Bhawan the sootr

छत्तीसगढ़ विधानसभा स्पीकर रमन सिंह कहा कि अवैध कब्जे और अवैध प्लॉटिंग की राज्य में गंभीर समस्या है। विधानसभा कॉलोनी से लगी सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण है।

Illegal occupation of government land near Vidhansabha Bhawan : छत्तीसगढ़ में हो रही अवैध प्लाटिंग तथा अवैध कब्जे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सरकार को आइना दिखा दिया।

RSS हर घर से मांग रही एक थाली, 1 लाख की है जरुरत

ये है पूरा मामला

दरअसल, विधानसभा में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी सदन को बता रहे थे कि अतिक्रमण को लेकर सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके लिए जल्द नियम बनाए जाएंगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने हकीकत बयां कर दी, जिस पर मंत्री चौधरी को जवाब देते नहीं बना।

स्पीकर रमन सिंह कहा कि अवैध कब्जे और अवैध प्लॉटिंग की राज्य में गंभीर समस्या है। विधानसभा कॉलोनी से लगी सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण है। उन्होंने मंत्री को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर इस पूरे मामले में कार्रवाई कर सूचित करें।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

बीजेपी विधायक ने उठाया सवाल

जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग तथा अवैध कब्जे को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि इस संबंध में उन्होंने पिछली बार भी सवाल लगाए थे। उस दौरान उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लीडर को बचाने नक्सलियों ने मासूमों को बनाया ढाल, 4 को लगी गोली

बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने पूछा कि स्कूल, चारागाह, विधानसभा की जमीन तक पर अवैध प्ला​टिंग कर दी गई है। जो लोग सरकारी जमीन बेचकर चले गए हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस पर जवाब देते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि धरसीवां में 2021 से 2023 के बीच अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी।

रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें

सरकार सख्त कदम उठाए

राजस्व विभाग अकेले अवैध प्लाटिंग नहीं रोक सकता। इसके लिए नगर निगम, नगर तथा ग्राम निवेश, रजिस्ट्री समेत कई विभाग की संयुक्त कमेटी बनानी पड़ेगी। वहीं, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि इस मामले में सरकार को रमन सिंह सरकार के समय बने नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए। इनमें अवैध प्लाटिंग करने वालों को जेल भेजने का भी प्रावधान है।

FAQ

  1. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सरकार को अवैध कब्जे और प्लाटिंग के मामले में क्या निर्देश दिए ?
    विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि राज्य में अवैध कब्जे और अवैध प्लाटिंग की समस्या गंभीर है। उन्होंने वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री को निर्देश दिया कि एक महीने के भीतर इस पूरे मामले में कार्रवाई कर सदन को सूचित करें। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा कॉलोनी से लगी सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण है।
  2. बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने इस मुद्दे पर क्या सवाल उठाए ?
    बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग और कब्जे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि स्कूल, चारागाह और यहां तक कि विधानसभा की जमीन पर भी अवैध प्लाटिंग हो रही है। उन्होंने पूछा कि जो लोग सरकारी जमीन बेचकर चले गए हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
  3. सरकार अवैध प्लाटिंग रोकने के लिए क्या कदम उठाने की योजना बना रही है ?
    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि अवैध प्लाटिंग रोकने के लिए नगर निगम, नगर तथा ग्राम निवेश और रजिस्ट्री समेत कई विभागों की संयुक्त कमेटी बनानी पड़ेगी। साथ ही, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सुझाव दिया कि रमन सिंह सरकार के समय बने नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, जिसमें अवैध प्लाटिंग करने वालों को जेल भेजने का प्रावधान भी है।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • Raman Singh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह का बयान
  • Chhattisgarh former CM Raman Singh
  • BJP leader Dr. Raman Singh
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा