बलरामपुर में DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी को बनाया "बर्थडे मंच", ड्राइवर पर हुई कार्रवाई
Krishna Kumar Sikander | Jun 18, 2025, 11:49 IST
Balrampur DSP wife the sootr
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में "VIP संस्कृति" का एक नया नमूना देखने को मिला, जहाँ नियम-कानून को ताक पर रखकर एक DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी को "बर्थडे मंच" बना डाला।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में "VIP संस्कृति" का एक नया नमूना देखने को मिला, जहाँ नियम-कानून को ताक पर रखकर एक DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी को "बर्थडे मंच" बना डाला। नीली बत्ती वाली XUV 700 के बोनट पर केक काटते हुए, सनरूफ और डिक्की पर सवार परिवार के साथ जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचाने के बाद अब चर्चा का केंद्र है। लेकिन मजेदार बात ये है कि इस "रोड शो" के लिए सिर्फ ड्राइवर को ही बलि का बकरा बनाया गया है, जबकि असली "VIP स्टार" पर प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी बरकरार है।
ये खबर भी पढ़ें... DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
बलरामपुर बटालियन में तैनात DSP तस्लीम आरिफ की पत्नी का वायरल वीडियो देखकर तो ऐसा लगता है मानो सरकारी गाड़ी उनका निजी "पार्टी बस" हो। नीली बत्ती लगी XUV 700 के बोनट पर बैठकर केक काटना, दरवाजे और सनरूफ पर लोगों का जमावड़ा, और दूसरी सरकारी गाड़ी में परिवार का वाटरफॉल टूर—ये सब कुछ "नियमों की धज्जियाँ उड़ाओ" कैंपेन का हिस्सा लगता है। लेकिन जब बात कार्रवाई की आई, तो प्रशासन ने सिर्फ ड्राइवर को निशाना बनाया।
ये खबर भी पढ़ें... अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत, तेज स्पीड सरकारी गाड़ी पेड़ से टकराई
ये खबर भी पढ़ें... देवभोग एसडीएम की सरकारी गाड़ी ने बच्चे को कुचला , नशे में था ड्राइवर
वीडियो वायरल होने के बाद अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में ड्राइवर के खिलाफ धारा 281 BNS, 184 और 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत FIR ठोक दी गई। गुनाह? बोनट, सनरूफ और दरवाजों पर लोगों को बिठाकर "लापरवाही भरी ड्राइविंग"। लेकिन सवाल ये है कि गाड़ी को "पिकनिक स्पॉट" बनाने वाली DSP की पत्नी और उनके साथियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या नीली बत्ती का रौब सिर्फ ड्राइवर को कुचलने के लिए है, और VIPs को "इम्यूनिटी पास" मिला हुआ है?
ये खबर भी पढ़ें... SDM की सरकारी गाड़ी ने युवक को रौंदा , पैर कटा, हालत नाजुक
ये पूरा मामला उस पुरानी कहावत को चरितार्थ करता है छोटी मछली को फँसाओ, बड़ी को छोड़ दो। ड्राइवर पर FIR तो ठीक, लेकिन सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने वालों पर चुप्पी क्यों? क्या नियम सिर्फ आम आदमी और ड्राइवरों के लिए बने हैं? जनता की नजरें अब प्रशासन पर टिकी हैं देखते हैं कि ये "VIP बर्थडे ड्रामा" यहीं दब जाता है, या कानून अपनी "नीली बत्ती" सबके लिए बराबर जलाता है।
बलरामपुर में DSP की पत्नी | In Balrampur | DSP's wife used government vehicle as birthday platform
ये खबर भी पढ़ें... DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
यह है ये "VIP तमाशा"
ये खबर भी पढ़ें... अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत, तेज स्पीड सरकारी गाड़ी पेड़ से टकराई
बेचारे ड्राइवर पर हुई FIR
वीडियो वायरल होने के बाद अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में ड्राइवर के खिलाफ धारा 281 BNS, 184 और 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत FIR ठोक दी गई। गुनाह? बोनट, सनरूफ और दरवाजों पर लोगों को बिठाकर "लापरवाही भरी ड्राइविंग"। लेकिन सवाल ये है कि गाड़ी को "पिकनिक स्पॉट" बनाने वाली DSP की पत्नी और उनके साथियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या नीली बत्ती का रौब सिर्फ ड्राइवर को कुचलने के लिए है, और VIPs को "इम्यूनिटी पास" मिला हुआ है?
ये खबर भी पढ़ें... SDM की सरकारी गाड़ी ने युवक को रौंदा , पैर कटा, हालत नाजुक
कानून का "VIP ट्रीटमेंट" कब तक?
बलरामपुर में DSP की पत्नी | In Balrampur | DSP's wife used government vehicle as birthday platform
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj