AFC महिला एशियन कप 2026 में भारत की एंट्री, बालोद की किरण पिस्दा रहीं हीरोइन

Kanak Durga Jha | Jul 07, 2025, 11:35 IST
Share
India entry AFC Womens Asian Cup 2026 Balods Kiran Pida heroine
India entry AFC Womens Asian Cup 2026 Balods Kiran Pida heroine

AFC Womens Asian Cup 2026 : भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद AFC महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद AFC महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस यादगार जीत में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की किरण पिस्दा का प्रदर्शन बेहद खास रहा। बतौर डिफेंडर किरण ने न केवल टीम की रक्षा पंक्ति को मजबूती दी, बल्कि निर्णायक मुकाबले में निर्णायक भूमिका भी निभाई।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर... रेड अलर्ट जारी

थाईलैंड को 2-1 से दी शिकस्त, संगीता के दो गोल

क्वालिफाइंग टूर्नामेंट थाईलैंड में खेला गया, जहां भारत ग्रुप-बी में अजेय रहा। निर्णायक मुकाबले में भारत ने मेजबान थाईलैंड को 2-1 से पराजित किया। इस मैच में संगीता बसफोर ने दो गोल दागे, जबकि अंतिम मिनटों में किरण पिस्दा ने शानदार डिफेंस से थाईलैंड को बराबरी का मौका नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़िए...अब मुंबई में भी मिलेगा ठहरने का ठिकाना, छत्तीसगढ़ भवन निर्माण को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ की पहली यूरोपीय क्लब फुटबॉलर

किरण पिस्दा सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्लब फुटबॉल में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वे यूरोपीय क्लब से खेलने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला फुटबॉलर हैं। उनकी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में महिला खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

परिवार की खुशी हुई दोगुनी

किरण के पिता महेश राम पिस्दा, जिला संयुक्त कार्यालय में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, और मां मिलापा पिस्दा एक गृहिणी हैं। बेटी की सफलता पर परिवार बेहद गर्वित और भावुक है। उनका कहना है, “यह केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे बालोद और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का क्षण है।”

ये खबर भी पढ़िए...अब नक्सलियों में दहशत... शांतिवार्ता के लिए सरकार से लगाई गुहार

Indian Women's Football Team | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • cg news today
  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम
  • AFC महिला एशियन कप 2026
  • Indian Women's Football Team
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं