भिलाई में बनेगी AI साइंस सिटी, 110 करोड़ रुपए होंगे खर्च
Kanak Durga Jha | Jun 23, 2025, 14:38 IST
Indias first AI science city built Bhilai 110 crore rupees spent the sootr
कोलकाता की तर्ज पर भिलाई में एआई आधारित साइंस सिटी बनाई जाएगी। इसमें थ्रीडी प्लैनेटेरियम और खगोलशास्त्र वेधशाला बनेगी, जिसके अंदर जाने से ऐसा लगेगा जैसे मानों तारों की दुनिया में आ गए हैं।
कोलकाता की तर्ज पर भिलाई में एआई आधारित साइंस सिटी बनाई जाएगी। इसमें थ्रीडी प्लैनेटेरियम और खगोलशास्त्र वेधशाला बनेगी, जिसके अंदर जाने से ऐसा लगेगा जैसे मानों तारों की दुनिया में आ गए हैं। लोग आकाश गंगा के रहस्यों, तारों-सितारों और ग्रहों की दुनिया को बारीकी से देख और जान सकेंगे। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास 20 एकड़ एरिया में साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए करीब 110 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह साइंस सिटी भिलाई को विश्वस्तरीय शैक्षिक, अनुसंधान और पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और आम जनता में वैज्ञानिक जिज्ञासा, तकनीकी नवाचार और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसकी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। केंद्र सरकार की सहमति मिलने के साथ ही पूरा प्रोजेक्ट तैयार करा लिया गया है। शासन को बजट की स्वीकृति के लिए प्रोजेक्ट के साथ प्रस्ताव भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम... झमाझम होगी बारिश
यह अत्याधुनिक साइंस सिटी तकनीकी और नवाचार का केंद्र बनेगी, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा पर केंद्रित होगी। यहां इंटरएक्टिव विज्ञान संग्रहालय भी होगा। जहां छात्र और आगंतुक विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार
साइंस सिटी में बच्चों के लिए विज्ञान एडवेंचर पार्क भी होगा। जहां खेल-खेल में बच्चे विज्ञान को समझेंगे। यह एडुटेनमेंट जोन बनेगा। वर्चुअल रियलिटी (वीआर), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और इन सब के अलावा यह साइंस सिटी स्टार्टअप और अनुसंधान का केंद्र भी होगा।
साइंस सिटी में 14 करोड़ से एक अत्याधुनिक प्लैनेटेरियम एवं वेधशाला बनाई जाएगी, जहां खगोल विज्ञान की दुनिया के रहस्यों को जान सकेंगे। प्लैनेटेरियम में 360-डिग्री डिजिटल डोम, हाई क्वालिटी प्रोजेक्शन तकनीक और इंटरेक्टिव शो होगा। आकाशगंगा, ब्रह्मांड की घटनाओं की झलक देख सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...सोनम-मुस्कान से ज्यादा खतरनाक है सुनीता, चौथी बार में चिकन-भात खिलाकर मारा
12 करोड़ से एक अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार हब भी बनेगा, जो युवाओं, छात्रों को तकनीकी नवाचार, एआई, रोबोटिक्स, थी-डी प्रिंटिंग और वर्चुअल रियलिटी जैसी हाई टेक्नोलॉजी से जोड़ेगा। हब में डिजिटल प्रयोगशालाएं, कोडिंग और डिजाइनिंग के लिए अत्याधुनिक उपकरण, स्टूडियो आदि होंगे।
AI साइंस सिटी | भारत की पहली AI साइंस सिटी | Bhilai | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़िए...भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए चलेगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
इसके लिए करीब 110 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह साइंस सिटी भिलाई को विश्वस्तरीय शैक्षिक, अनुसंधान और पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और आम जनता में वैज्ञानिक जिज्ञासा, तकनीकी नवाचार और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसकी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। केंद्र सरकार की सहमति मिलने के साथ ही पूरा प्रोजेक्ट तैयार करा लिया गया है। शासन को बजट की स्वीकृति के लिए प्रोजेक्ट के साथ प्रस्ताव भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम... झमाझम होगी बारिश
सबसे खास होगा साइंस सिटी
ये खबर भी पढ़िए...4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार
विज्ञान एडवेंचर पार्क भी बनेगा
360 डिग्री डिजिटल डोम बनेगा
ये खबर भी पढ़िए...सोनम-मुस्कान से ज्यादा खतरनाक है सुनीता, चौथी बार में चिकन-भात खिलाकर मारा
डिजिटल नवाचार हब भी होगा
AI साइंस सिटी | भारत की पहली AI साइंस सिटी | Bhilai | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़िए...भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए चलेगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman