आईपीएस राहुल बंसल के खिलाफ एक और शिकायत, UPSC में दिए EWS प्रमाणपत्र पर उठे सवाल

Arun Tiwari | Published:
Share
आईपीएस राहुल बंसल ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
आईपीएस राहुल बंसल ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र

छत्तीसगढ़ के IPS राहुल बंसल पर एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोपों के बीच उनके EWS प्रमाणपत्र की जांच की मांग की गई है। शिकायत DoPT में दर्ज कराई गई है। जानें पूरा मामला।

समझें क्या है पूरा मामला

  • IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ की कथित रिश्वत का आरोप है।
  • DoPT में EWS प्रमाणपत्र की जांच की शिकायत।
  • 2021 UPSC परीक्षा में EWS प्रमाणपत्र का इस्तेमाल।
  • अंबिकापुर पोस्टिंग के दौरान साइबर फ्रॉड केस का मामला।
  • मामले के दौरान पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो फिर चर्चा में।
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल इन दिनों एक करोड़ की घूस की डिमांड को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि उन्होंने एक मामले को निपटाने के एवज में एक करोड़ रूपए की रिश्वत ली।

अब उनके खिलाफ एक और शिकायत की गई है। यह शिकायत डीओपीटी में दर्ज कराई गई है।

इस शिकायती आवेदन में UPSC में प्रस्तुत EWS प्रमाणपत्र, उसके जारी होने की प्रक्रिया और संबंधित वित्तीय वर्ष में आय एवं संपत्ति के आधार पर EWS पात्रता की जांच की मांग की है।

क्या है मामला :

छत्तीसगढ़ के आईपीएस अफसर राहुल बंसल को पुलिसअफसरी भारी पड़ गई। इन दिनों एक रिश्वत मामले को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि अंबिकापुर में पोस्टिंग के दौरान एक साइबर फ्रॉड मामले को निपटाने के एवज में उन्होंने एक करोड़ रूपए की रिश्वत ली।

आरोप यह भी है कि रकम हवाला के जरिए दो किश्तों में पहुंचाई गई। मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है।

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल बंसल को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। उनके यूपीएससी परीक्षा में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र लगाए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की जांच की मांग को लेकर डीओपीटी में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने मांग की है कि इस प्रमाणपत्र की जांच की पूरी जांच की जाए।

यह प्रमाणपत्र आर्थिक रुप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों को दिया जाता है। राहुल बंसल की इस प्रमाणपत्र की पात्रता की जांच की मांग भी की गई है। राहुल बंसल ने 2021 में यूपीएससी की परीक्षा में इस प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था।

क्या होता है EWS प्रमाणपत्र :

EWS प्रमाणपत्र (Economically Weaker Section Certificate) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जारी किया जाने वाला प्रमाणपत्र है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण का लाभ लेने के लिए किया जाता है।



केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, सामान्य वर्ग के ऐसे परिवार EWS के दायरे में आ सकते हैं जो SC, ST या OBC आरक्षण के अंतर्गत नहीं आते हों।

परिवार की सालाना सकल आय 8 लाख से कम हो। परिवार के पास निर्धारित सीमा से अधिक कृषि भूमि, मकान या संपत्ति न हो। आय की गणना में वेतन, खेती, कारोबार, पेशा सभी स्रोतों की आय शामिल होती है।

पांचवें प्रयास में पास की UPSC परीक्षा

राहुल बंसल ने वर्ष 2021 में अपने पांचवें प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। परीक्षा में उनकी ऑल इंडिया रैंक 377 रही थी। इसी रैंक के आधार पर उन्हें भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS के लिए चयनित किया गया।

उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में कुल 939 अंक मिले थे। हालांकि उनके अंतिम परिणाम में इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के अंक अपेक्षाकृत कम रहे।

उन्हें 275 अंकों के पर्सनैलिटी टेस्ट में 138 अंक मिले थे। इसके बावजूद लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर वह चयन हासिल करने में सफल रहे।

अंबिकापुर पोस्टिंग के दौरान लगे गंभीर आरोप :

राहुल बंसल (IPS Rahul Bansal) को छत्तीसगढ़ कैडर मिलने के बाद अंबिकापुर में पहली पोस्टिंग मिली। इसी दौरान एक साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए गए।

आरोपों के मुताबिक, मामले को निपटाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रूपए की रकम ली गई। मामला अब दिल्ली की विशेष CBI अदालत तक पहुंच चुका है।

कोर्ट की ओर से इस मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो फिर चर्चा में :

रिश्वत के आरोपों के बीच राहुल बंसल का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो UPSC इंटरव्यू से पहले आयोजित मॉक इंटरव्यू का बताया जा रहा है।

वीडियो में उनसे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर सवाल किया जाता है। राहुल बंसल रिश्वत को खराब प्रैक्टिस बताते हुए इसके खिलाफ अपनी राय रखते नजर आते हैं।

बातचीत के दौरान उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया था। उनके मुताबिक, एक सर्टिफिकेट से जुड़े काम के लिए उनसे 500 रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।

यही वजह है कि मौजूदा आरोपों के बीच उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक ओर वीडियो में वह रिश्वतखोरी को गलत बताते दिखाई देते हैं, तो दूसरी ओर उन पर खुद एक करोड़ रूपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

राहुल बंसल से जुड़े पुराने UPSC रिकॉर्ड और मॉक इंटरव्यू के वीडियो को मौजूदा विवाद से जोड़कर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या बोले राहुल बंसल

इन आरोपों पर द सूत्र ने आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल से बात की। राहुल बंसल ने कहा, कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं, मामला कोर्ट में है। रही बात ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की तो उन्होंने इसी पात्रता के आधार पर नौकरी हासिल की है। निष्पक्ष जांच होने पर सारी बातें सामने आ जाएंगी।

FAQ

  1. राहुल बंसल कौन हैं?
    वे छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के ट्रेनी IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में अंबिकापुर CSP के पद पर तैनात हैं। वे राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं।
  2. IPS राहुल बंसल पर क्या आरोप लगा है?
    उन पर हवाला के जरिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। यह शिकायत हरियाणा के एक व्यक्ति ने CBI कोर्ट दिल्ली में दर्ज कराई है। मामले में छत्तीसगढ़ DGP को नोटिस जारी किया गया है।


यह खबरें भी पढ़ें...

जानिए कौन हैं आईपीएस राहुल बंसल, जिन पर लगा है एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

आईपीएस राहुल बंसल पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

आईपीएस डांगी केस में गृह सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस, पीड़िता ने की ये मांग

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ डीजीपी पर की कड़ी टिप्पणी, कहा आप अक्षम अधिकारी हैं

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कैडर
  • आईपीएस राहुल बंसल
  • IPS Rahul Bansal
  • रिश्वत लेने का आरोप
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका