आईपीएस राहुल बंसल के खिलाफ एक और शिकायत, UPSC में दिए EWS प्रमाणपत्र पर उठे सवाल
Arun Tiwari | Aug 13, 2026, 17:48 IST
आईपीएस राहुल बंसल ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
छत्तीसगढ़ के IPS राहुल बंसल पर एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोपों के बीच उनके EWS प्रमाणपत्र की जांच की मांग की गई है। शिकायत DoPT में दर्ज कराई गई है। जानें पूरा मामला।
समझें क्या है पूरा मामला
- IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ की कथित रिश्वत का आरोप है।
- DoPT में EWS प्रमाणपत्र की जांच की शिकायत।
- 2021 UPSC परीक्षा में EWS प्रमाणपत्र का इस्तेमाल।
- अंबिकापुर पोस्टिंग के दौरान साइबर फ्रॉड केस का मामला।
- मामले के दौरान पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो फिर चर्चा में।
अब उनके खिलाफ एक और शिकायत की गई है। यह शिकायत डीओपीटी में दर्ज कराई गई है।
इस शिकायती आवेदन में UPSC में प्रस्तुत EWS प्रमाणपत्र, उसके जारी होने की प्रक्रिया और संबंधित वित्तीय वर्ष में आय एवं संपत्ति के आधार पर EWS पात्रता की जांच की मांग की है।
क्या है मामला :
आरोप यह भी है कि रकम हवाला के जरिए दो किश्तों में पहुंचाई गई। मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है।
मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल बंसल को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। उनके यूपीएससी परीक्षा में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र लगाए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की जांच की मांग को लेकर डीओपीटी में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने मांग की है कि इस प्रमाणपत्र की जांच की पूरी जांच की जाए।
यह प्रमाणपत्र आर्थिक रुप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों को दिया जाता है। राहुल बंसल की इस प्रमाणपत्र की पात्रता की जांच की मांग भी की गई है। राहुल बंसल ने 2021 में यूपीएससी की परीक्षा में इस प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था।
क्या होता है EWS प्रमाणपत्र :
केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, सामान्य वर्ग के ऐसे परिवार EWS के दायरे में आ सकते हैं जो SC, ST या OBC आरक्षण के अंतर्गत नहीं आते हों।
परिवार की सालाना सकल आय 8 लाख से कम हो। परिवार के पास निर्धारित सीमा से अधिक कृषि भूमि, मकान या संपत्ति न हो। आय की गणना में वेतन, खेती, कारोबार, पेशा सभी स्रोतों की आय शामिल होती है।
पांचवें प्रयास में पास की UPSC परीक्षा
उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में कुल 939 अंक मिले थे। हालांकि उनके अंतिम परिणाम में इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के अंक अपेक्षाकृत कम रहे।
उन्हें 275 अंकों के पर्सनैलिटी टेस्ट में 138 अंक मिले थे। इसके बावजूद लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर वह चयन हासिल करने में सफल रहे।
अंबिकापुर पोस्टिंग के दौरान लगे गंभीर आरोप :
आरोपों के मुताबिक, मामले को निपटाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रूपए की रकम ली गई। मामला अब दिल्ली की विशेष CBI अदालत तक पहुंच चुका है।
कोर्ट की ओर से इस मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।
पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो फिर चर्चा में :
वीडियो में उनसे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर सवाल किया जाता है। राहुल बंसल रिश्वत को खराब प्रैक्टिस बताते हुए इसके खिलाफ अपनी राय रखते नजर आते हैं।
बातचीत के दौरान उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया था। उनके मुताबिक, एक सर्टिफिकेट से जुड़े काम के लिए उनसे 500 रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।
यही वजह है कि मौजूदा आरोपों के बीच उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक ओर वीडियो में वह रिश्वतखोरी को गलत बताते दिखाई देते हैं, तो दूसरी ओर उन पर खुद एक करोड़ रूपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है।
राहुल बंसल से जुड़े पुराने UPSC रिकॉर्ड और मॉक इंटरव्यू के वीडियो को मौजूदा विवाद से जोड़कर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
क्या बोले राहुल बंसल
इन आरोपों पर द सूत्र ने आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल से बात की। राहुल बंसल ने कहा, कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं, मामला कोर्ट में है। रही बात ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की तो उन्होंने इसी पात्रता के आधार पर नौकरी हासिल की है। निष्पक्ष जांच होने पर सारी बातें सामने आ जाएंगी।
FAQ
- राहुल बंसल कौन हैं?
वे छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के ट्रेनी IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में अंबिकापुर CSP के पद पर तैनात हैं। वे राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं। - IPS राहुल बंसल पर क्या आरोप लगा है?
उन पर हवाला के जरिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। यह शिकायत हरियाणा के एक व्यक्ति ने CBI कोर्ट दिल्ली में दर्ज कराई है। मामले में छत्तीसगढ़ DGP को नोटिस जारी किया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
आईपीएस राहुल बंसल पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
आईपीएस डांगी केस में गृह सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस, पीड़िता ने की ये मांग
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ डीजीपी पर की कड़ी टिप्पणी, कहा आप अक्षम अधिकारी हैं
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman