जमीन फर्जीवाड़े में BJP नेता, कारोबारी, आरआई और पटवारी पर केस दर्ज

Ravi Singh | Jun 11, 2024, 22:06 IST
Share
Bodhghat police station
Bodhghat police station

जमीन के फर्जीवाड़े की शिकायत रुपेश कुमार जैन ने की हैI बीजेपी नेता हरबंध ठाकुर, कारोबारी रविन्द्र भदौरिया, विक्रम कुशवाहा, आर आई प्यारे लाल पैकरा, और पटवारी विनायक ठाकुर के खिलाफ केस किया हैI

शिव शंकर सारथी, JAGDALPUR : जगदलपुर जिले के बोधघाट थाना ( Bodhghat police station ) पुलिस ने भाजपा नेता, आरआई ( Revenue inspector ) और पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया हैI रुपेश जैन को यह एफ आई आर करवाने के लिए मशक्क़त करनी पड़ी क्योंकि जिन्होंने जमीन फर्जीवाड़ा ( land fraud ) किया था उनको शिकायत के बाद फँसना थाI ऐसे में जाँच ना हो इस बात को लेकर अड़ेगे बाजी हुईI पुलिस ने केस दर्ज किया, तो मामले के सभी आरोपी फरार हो गए हैंI

किसकी शिकायत पर कौन कौन आरोपी बन गये

जमीन के फर्जीवाड़े की शिकायत रुपेश जैन ( Rupesh Jain ) ने की हैI बीजेपी नेता हरबंध ठाकुर ( Harbandh Thakur ), कारोबारी रविन्द्र भदौरिया, विक्रम कुशवाह, आर आई प्यारे लाल पैकरा, और पटवारी विनायक ठाकुर के खिलाफ धारा 420,467,468,471, 120 ( बी ) के तहत केस दर्ज किया हैI पुलिस के मुताबिक पांचो आरोपियों ने मिलकर चार एकड़ ज़मीन जो कि रुपेश जैन के स्वामित्व की भूमि थीI उसे कूट रचना के जरिए किसी और को बेच दियाI चार एकड़ की यह ज़मीन आर आई और पटवारी की मिली भगत के बिना दूसरे को नहीं बेची जा सकती थीI

ये खबर भी पढ़ें...

NPS : दिल्ली से सरकारी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर , पेंशन में इस बात की मिलेगी गारंटी

ज़मीन कीमती क्यों

चार एकड़ के इस ज़मीन करोड़ों में हैI कीमती इतनी ज्यादा इसलिए क्योंकि आगे विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट वॉटर फॉल हैI बीजेपी की सत्ता के दौरान यहाँ उद्योग लगाने के लिए टाटा को काफ़ी बड़ा क्षेत्रफल दिया गया थाI लेकिन, साल 2018 में चुनाव जीतकर सत्ता में आई कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक लोहाण्डिगुडा बस्तर के आम आदिवासियों को अधिग्रहित की गई जमींनें लौटा दी थींI जमीन के कीमती होने की दूसरी वजह ये है कि अब जगदलपुर एयर रुट में शामिल हो गया हैI और यह जमीन एयरपोर्ट के पीछे ही हैI

ये खबर भी पढ़ें...

बलौदा बाजार की घटना पर सीएम ने अफसरों से पूछा, इतना बड़ा इंटेलीजेंस फेलुअर कैसे हुआ

एफ आई आर में देरी क्यों

इस मामले में क्योंकि आर आई और पटवारी दोनों शामिल थे, इसलिए राजस्व कार्यालय में लगातार प्रार्थी रुपेश कुमार जैन को गुमराह किया जा रहा थाI आखिरकार, रुपेश ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, पुलिस की प्राथमिक जांच में ही मामला फूट सा गया, बस फिर क्या था, मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली हैI पुलिस आरोपियों की तलाश में हैI

ये खबर भी पढ़ें...

15 दिन में होगा आम आदमी की शिकायत का समाधान, देर लगी तो अधिकारी भरेंगे पेनाल्टी

ये खबर भी पढ़ें...

अब साल में 2 बार एडमिशन दे सकेंगे विश्वविद्यालय व कॉलेज, UGC ने दी इजाजत

Tags:
  • बोधघाट थाना
  • Bodhghat police station
  • रुपेश जैन
  • जमीन फर्जीवाड़ा
  • land fraud
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड