डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की साइबर ठगी,ऐसे भेजा फर्जी वारंट
Harrison Masih | Jul 21, 2025, 16:30 IST
Janjgir Cyber fraud case 32 lakhs the sootr
जांजगीर में रिटायर्ड कर्मचारी से फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजकर साइबर ठगों ने 32 लाख की ठगी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी।
साइबर ठगों ने एक बार फिर चौंकाने वाला तरीका अपनाते हुए जांजगीर जिले में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी तुषार कर देवांगन से 32 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी, साथ ही व्हाट्सएप पर एक फर्जी डिजिटल अरेस्ट वारंट भी भेजा गया, जिससे डरकर पीड़ित ने बड़ी रकम ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... तुम पर मनी-लॉन्ड्रिंग केस... NMDC कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख ठगे
तुषार कर देवांगन वर्ष 2022 में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और जांजगीर के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 18 में निवासरत हैं। 3 जुलाई को उन्हें दो व्यक्तियों विजय खन्ना और रश्मि शुक्ला का कॉल आया, जिन्होंने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी अधिकारी और सीबीआई प्रोसेसिंग ऑफिसर बताया।
उन्होंने दावा किया कि एक मोबाइल नंबर उनके नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसका दुरुपयोग हो रहा है, और इसे कोलाबा पुलिस स्टेशन में मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज किया गया है।
कुछ देर बाद उन्हें एक व्यक्ति की फोटो और एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा गया, जिसमें उन्हें डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी गई। फिर एक फर्जी केनरा बैंक एटीएम कार्ड भी दिखाया गया, जिस पर पीड़ित का नाम था और दावा किया गया कि इससे मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पन्ना की महिला से 14 लाख ठगे
साइबर ठगों ने कहा कि आपके बैंक खातों में जो भी पैसा है, वह हमारे बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दें ताकि जांच की जा सके कि वह पैसा आपका है या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। डरे और मानसिक दबाव में आए पीड़ित ने 3 जुलाई से 17 जुलाई के बीच फोनपे और नेट बैंकिंग के ज़रिए ठगों के खातों में ₹32,54,966 ट्रांसफर कर दिए।
18 जुलाई के बाद जब सभी नंबर बंद हो गए, तब तुषार देवांगन को शक हुआ। उन्होंने गूगल पर कोलाबा थाने का नंबर ढूंढकर मुंबई पुलिस से संपर्क किया। वहां से पता चला कि उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है और यह साइबर फ्रॉड का मामला है।
इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जहां BNS की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 649/25 दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में 80 साल की बुजुर्ग महिला, बैंक अधिकारी की सूझबूझ से डिजिटल अरेस्ट से 1 करोड़ की ठगी से बची
ये खबर भी पढ़ें... MP News : पॉर्न देखने का डर दिखाकर 8वीं पास ने महिला डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट
जांजगीर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह के कॉल, व्हाट्सएप संदेश या गिरफ्तारी वारंट से सावधान रहें। किसी भी सरकारी एजेंसी के नाम पर पैसे की मांग की जाए, तो पहले स्थानीय पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर ठगी के तरीके लगातार बदल रहे हैं, और अब ठग डिजिटल गिरफ्तारी, फर्जी केस, और सरकारी पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं। बुजुर्ग नागरिकों और रिटायर्ड कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... तुम पर मनी-लॉन्ड्रिंग केस... NMDC कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख ठगे
कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?
उन्होंने दावा किया कि एक मोबाइल नंबर उनके नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसका दुरुपयोग हो रहा है, और इसे कोलाबा पुलिस स्टेशन में मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज किया गया है।
कुछ देर बाद उन्हें एक व्यक्ति की फोटो और एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा गया, जिसमें उन्हें डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी गई। फिर एक फर्जी केनरा बैंक एटीएम कार्ड भी दिखाया गया, जिस पर पीड़ित का नाम था और दावा किया गया कि इससे मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पन्ना की महिला से 14 लाख ठगे
डर का फायदा उठाकर 32 लाख की ठगी
ठगी का एहसास और FIR दर्ज
इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जहां BNS की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 649/25 दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में 80 साल की बुजुर्ग महिला, बैंक अधिकारी की सूझबूझ से डिजिटल अरेस्ट से 1 करोड़ की ठगी से बची
|
ये खबर भी पढ़ें... MP News : पॉर्न देखने का डर दिखाकर 8वीं पास ने महिला डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट
पुलिस की अपील
सावधानी ही बचाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari