जशपुर में जर्मन पर्यटक हुए जनजातीय कला और संस्कृति के दीवाने, ट्रिप्पी हिल्स प्रोग्राम ने किया प्रभावित

Harrison Masih | Oct 25, 2025, 17:38 IST
Share
jashpur-tribal-culture-german-tourists-experience-trippy-hills-tourism the sootr
jashpur-tribal-culture-german-tourists-experience-trippy-hills-tourism the sootr

छत्तीसगढ़ का जशपुर अब विदेशी सैलानियों के लिए संस्कृति और परंपरा का नया केंद्र बन रहा है। जर्मनी से आए दो पर्यटकों ने यहां की जनजातीय कला, हस्तशिल्प और जीवनशैली को करीब से देखा।

Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की खूबसूरती और जनजातीय संस्कृति अब दुनिया भर के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी है। हाल ही में जर्मनी से आए दो पर्यटक, श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का, यहां के पारंपरिक जीवन, कला और लोगों की आत्मीयता से गहराई से प्रभावित हुए।

दोनों पर्यटक क्षेत्रीय स्टार्टअप ‘ट्रिप्पी हिल्स’ के “अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम” (Experiential Tourism) के तहत जशपुर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने जनजातीय समाज की अनूठी जीवनशैली को नजदीक से देखा और समझा।

ये खबर भी पढ़ें... आदिवासी महिलाओं ने जशपुर को बनाया ब्रांड, 'जशप्योर' की कोदो-कुटकी अब ऑनलाइन

मलार समुदाय की शिल्पकला ने जीता दिल

यात्रा की शुरुआत मलार समुदाय से हुई, जो अपने शानदार हस्तनिर्मित आभूषणों और पारंपरिक शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए गहनों और कलात्मक वस्तुओं को देखकर विदेशी मेहमान दंग रह गए। उन्होंने कारीगरों से बातचीत की और उनकी रचनात्मकता की तारीफ की।

पहाड़ी कोरवा जनजाति के गांव में पारंपरिक जीवन का अनुभव

इसके बाद दोनों पर्यटक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के गांव पहुँचे। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ समय बिताया और उनकी सरल जीवनशैली, पारंपरिक घरों, खेती और प्रकृति से गहरे जुड़ाव को महसूस किया। विदेशी पर्यटकों ने कहा कि यह अनुभव उन्हें आधुनिक जीवन से दूर “शांति और सादगी” की ओर ले गया।

ये खबर भी पढ़ें... डल झील जैसी हाउस बोट अब छत्तीसगढ़ में भी: झुमका जलाशय में पहली बार मिलेगा वाटर टूरिज्म का आनंद

8de60820-ae00-499d-8303-14909f7db854
8de60820-ae00-499d-8303-14909f7db854

अगरिया समुदाय की लौह गलाने की परंपरा बनी आकर्षण का केंद्र

यात्रा के दौरान अगरिया समुदाय ने अपनी पारंपरिक तकनीक से लौह गलाने (Iron Smelting) का जीवंत प्रदर्शन किया। यह दृश्य दोनों जर्मन मेहमानों के लिए बेहद रोमांचक रहा, क्योंकि उन्होंने पहली बार बिना आधुनिक उपकरणों के पारंपरिक तरीके से धातु तैयार होते देखा।

स्थानीय हाट-बाजार में झलकी जशपुर की जीवंत संस्कृति

जशपुर में जर्मन टूरिस्ट की यात्रा का समापन स्थानीय हाट-बाजार में हुआ। वहाँ रंगीन वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक जनजातीय संगीत और नृत्य ने जशपुर की असली सांस्कृतिक धड़कन को दर्शाया। दोनों पर्यटकों ने स्थानीय व्यंजन भी चखे और ग्रामीणों के साथ नृत्य किया।

ये खबर भी पढ़ें... कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला एक्वा पार्क, मछली पालन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: जशपुर और बस्तर में खुलेंगे 4 नए सरकारी कॉलेज,132 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी

जशपुर बन रहा है नया पर्यटन केंद्र

जशपुर की हरी-भरी वादियां, झरने, गुफाएं और जनजातीय परंपराएं अब पर्यटकों को नई दिशा में ले जा रही हैं। “ट्रिप्पी हिल्स”, “कल्चर देवी” और “अनएक्सप्लॉरड बस्तर” जैसे स्थानीय समूह इस क्षेत्र को “संस्कृति और अनुभव आधारित पर्यटन” का नया केंद्र बनाने में लगे हैं।

यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय समुदायों को आर्थिक अवसर और अपनी पहचान को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका भी दे रही है।

Tags:
  • jashpur
  • जशपुर
  • ट्रिप्पी हिल्स
  • जशपुर में जर्मन टूरिस्ट
  • मलार समुदाय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा