जवानों ने 6 दिनों में नष्ट किए नक्सलियों के 100 से अधिक बम

Krishna Kumar Sikander | Apr 28, 2025, 14:21 IST
Share
Jawans destroyed more than 100 bombs of Naxalites in 6 days the sootr
Jawans destroyed more than 100 bombs of Naxalites in 6 days the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों ने कदम-कदम पर बम बिछा रखे हैं। जवानों ने पिछले 6 दिनों में नक्सलियों के 100 से अधिक बमों को खोज निकाला और उन्हें नष्ट कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों ने कदम-कदम पर बम बिछा रखे हैं। यहां पिछले आठ दिनों से जारी मुठभेड़ के बीच सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों के पहाड़ पर बिछाए आईईडी के जाल को कुतरना शुरू कर दिया है। जवानों ने पिछले 6 दिनों में नक्सलियों के 100 से अधिक बमों को खोज निकाला और उन्हें नष्ट कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... तलाक-तलाक-तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला... दूसरा निकाह भी कर लिया

नक्सलियों ने ही दी थी पहाड़ी पर आईईडी की जानकारी

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बिछाए गए आईईडी के जाल का उल्लेख का कुछ दिनों पहले नक्सलियों ने एक पर्चे में किया था। यह पर्चा गांववासियों के नाम जारी किया गया था और उनको पहाड़ी पर आने से मना किया गया था। इसी पर्चे के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने अनुमान लगाया कि नक्सलियों के टॉप कमांडर और बड़ी संख्या में खुंखार नक्सली कर्रेगुट्टा की पहाड़ी डेरा जमाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण का प्रयास

इसकी पुष्टि के लिए प्रशासन ने गोपनीय तरीके से हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पुख्ता इनपुट के बाद सुरक्षा बलों ने पहाड़ी को घेर लिया है। पिछले छह दिनों से गोलीबारी तो बंद है, लेकिन लगातार हो रहे आईईडी के धमाके से इलाका थर्रा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... लापता बेटी को ढूंढने 20 हजार रुपए देना होगा... ASI की वर्दी गई

धमाके में कोबरा बटालियन का जवान घायल

करेंगुट्टा की पहाड़ी में अभियान के दौरान आईईडी को निष्क्रय करने के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान मुंसिफ खान उसकी जद में आ गया। घायल जवान का इलाज जिला मुख्यालय बीजापुर में करने के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।

जवान के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद भी पहाड़ी पर आईईडी की खोज जारी है, क्योंकि इस अभियान में नक्सलियों द्वारा पूरे इलाके में लगाई गई आईईडी है, जिसे लगातार निष्क्रय कर जवान आगे बढ़ रहे है। इस अभियान में तीन राज्यों की 10 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... लिफ्ट और एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

jawan | destroyed | bomb | Naxalites | Bijapur | CG News | cg news bijapur | छत्तीसगढ़ का नक्सलगढ़ बीजापुर | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • नक्सली
  • Naxalites
  • छत्तीसगढ़ का नक्सलगढ़ बीजापुर
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • जवान
  • बम
  • destroyed
  • bomb
  • jawan
  • cg news bijapur
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

By Umeshwari Baghel

कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग