डैम में डूबने से रेलवे के जूनियर इंजीनियर की मौत... दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

Kanak Durga Jha | May 26, 2025, 13:57 IST
Share
Junior Railway Engineer dies after drowning dam had gone picnic friends
Junior Railway Engineer dies after drowning dam had gone picnic friends

Bilaspur News : पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर की लाश घर लौटी... बिलासपुर में जूनियर इंजीनियर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत हो गई। सत्येंद्र सिंह कंवर रविवार को नहाते समय गहराई में समा गया था। एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह शव बरामद कर लिया है। रविवार देर शाम से लेकर रात तक पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका था।

ये खबर भी पढ़िए...नाबालिगों के नाम पर करोड़ों का खेल... रायपुर भूमि घोटाले का खुलासा

सोमवार सुबह जब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो जूनियर इंजीनियर का शव पानी में तैरता मिला। सत्येंद्र सिंह कंवर (30) रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में जूनियर इंजीनियर था। वो मूलत: अंबिकापुर का रहने वाला था। रविवार को सत्येंद्र सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोटा के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम गए थे। दोस्तों में तीन लड़के और दो लड़कियां भी थे।

ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी

दूसरी बार गहराई में समाया और बाहर नहीं आया

डैम के पास सत्येंद्र अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे। जिसके बाद दोपहर को डैम में नहाने के लिए उतरे। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया पहले सभी दोपहर में नहाकर वापस आ गए थे, जिसके बाद सत्येंद्र और कुछ दोस्त शाम को दोबारा नहाने के लिए डैम में उतरे। इस दौरान वह गहराई में समा गया। उसे डूबते देखकर साथियों ने शोर मचाया। एक साथी को तैरना आता है, जिस पर वह कुछ देर तक गहराई में तलाश करता रहा। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

ये खबर भी पढ़िए...केमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां

देर शाम पहुंची SDRF की टीम

उसके दोस्तों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलते ही कोटा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने डैम में बोट के सहारे इंजीनियर की तलाश शुरू कर दी। साथ ही इस घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर एसडीआरएफ की मदद मांगी गई। देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी डैम पर पहुंच गई। अंधेरे में एसडीआरएफ की टीम ने इंजीनियर की तलाश करती रही। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

Bilaspur News | bilaspur news in hindi | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच