कल्याण ज्वेलर्स में फंसे ग्राहक, महिलाओं-बच्चों को शटर काटकर बचाया

Marut raj | Feb 08, 2025, 13:36 IST
Share
Kalyan Jewellers Showroom Incident Raipur the sootr
Kalyan Jewellers Showroom Incident Raipur the sootr

Kalyan Jewellers Showroom Incident Raipur : शोरूम स्टाफ की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शोरूम के भीतर से कोई भी फायर एग्जिट का रास्ता भी नहीं था, जिससे लोगों को बाहर निकाला जा सके।

Kalyan Jewellers Showroom Incident Raipur : रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का शटर लॉक होने से ग्राहक और स्टाफ अंदर फंसे रह गए। एक घंटे से ज्यादा समय तक औरतें और बच्चे परेशान होते रहे। शटर इस कदर जाम हुआ कि वह ऊपर उठ ही नहीं पा रहा था। इसके चलते न ही कोई अंदर जा पा रहा था और न ही कोई बाहर आ पा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें... जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, चुनाव में बांट रहे नेता

ग्राहकों को शटर काटकर बाहर निकाला गया

कुछ देर बाद शटर काटने वालों को बुलाया गया। शटर का एक बड़ा हिस्सा काटने के बाद उसी जगह से लोगों को बाहर निकला गया। इस दौरान मीडियाकर्मी रिपोर्टिंग करने पहुंचे। यह देखकर कल्याण ज्वेलर्स के स्टाफ ने रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला का मोबाइल फोन छीन लिया।

ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे मंत्री-सांसद, इस दिन जाएंगे प्रयागराज

हमला करने की कोशिश भी की और गाली-गलौज करने लगे। सिविल लाइस थाना पुलिस ने इस मामले में दो कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है। शटर किस वजह से लॉक हुआ, इसकी जांच सिविल लाइन थाने की पुलिस कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें.. बागी बनी बैज की बहन और सिंहदेव का भतीजा, अपने ही करा रहे फजीहत

फायर एग्जिट का रास्ता भी नहीं था

जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो रिपोर्टर्स के साथ शोरूम के स्टाफ ने बदसलूकी की। शोरूम में यह हादसा शनिवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। शोरूम की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शोरूम के भीतर से कोई भी फायर एग्जिट का रास्ता भी नहीं था, जिससे लोगों को बाहर निकाला जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... मोरक्को, नाइजीरिया, यूएई के सैन्य अधिकारी आए छत्तीसगढ़...घबराए नक्सली

FAQ

  1. रायपुर के कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में क्या हादसा हुआ ?
    रायपुर के कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर जाम हो गया, जिसके कारण ग्राहक और स्टाफ एक घंटे से अधिक समय तक अंदर फंसे रहे। शटर इस कदर जाम था कि न तो कोई अंदर जा सकता था और न ही बाहर आ सकता था।
  2. शटर के जाम होने के बाद लोगों को कैसे बाहर निकाला गया ?
    शटर को काटने के बाद ही लोगों को बाहर निकाला जा सका। शटर का एक बड़ा हिस्सा काटने के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
  3. इस मामले में शोरूम के स्टाफ ने मीडियाकर्मियों के साथ क्या व्यवहार किया ?
    शोरूम के स्टाफ ने मीडियाकर्मियों, विशेष रूप से रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, का मोबाइल फोन छीन लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद मीडियाकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की गई।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती