ईवीएम में छेड़छाड़ से हाईकोर्ट का इंकार, भाजपा सांसद के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Harrison Masih | Apr 27, 2026, 11:48 IST
Share
kanker-evm-case-high-court-rejects-recount-plea
kanker-evm-case-high-court-rejects-recount-plea

कांकेर लोकसभा सीट से जुड़े ईवीएम छेड़छाड़ मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें सांसद को बड़ी राहत मिली है।

News In Short

  • ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की।
  • बिना ठोस सबूत के ईवीएम जांच का आदेश देने से इनकार।
  • याचिकाकर्ता ने सांसद के चुनाव को चुनौती दी थी।
  • मशीन नंबर में अंतर और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप।.
  • कोर्ट ने सबूत पेश करने के बाद याचिका दाखिल करने की छूट दी।

News In Details

Raipur. छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट से जुड़े चुनाव विवाद में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि बिना ठोस सबूत के मशीनों की दोबारा जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों के लिए ठोस मौखिक या दस्तावेजी सबूत का होना जरूरी है, तभी किसी तरह की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। यह मामला चुनाव याचिका के जरिए उठाया गया था, जिसमें ईवीएम की जांच की मांग की गई थी।

क्या है पूरा मामला

कांकेर से निर्वाचित बीजेपी सांसद भोजराज नाग (BJP MP Bhojraj Nag) के खिलाफ तत्कालीन उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि 26 अप्रैल 2024 को हुए लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम (बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपेट) में गड़बड़ी हुई है, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ।

हाईकोर्ट का फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की मांग को फिलहाल खारिज करते हुए कहा कि ईवीएम की दोबारा जांच के लिए पहले ठोस मौखिक या दस्तावेजी सबूत पेश करना जरूरी है। केवल आरोपों के आधार पर जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत देते हुए कहा कि वह पहले सबूत रिकॉर्ड पर लाए और फिर नई एप्लीकेशन दाखिल कर सकता है।

क्या लगाए गए आरोप

याचिका में चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें रिटर्निंग ऑफिसर पर कथित रूप से गलत इरादे से कार्य करने का आरोप लगाया गया है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होने का दावा किया गया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने मतदान प्रक्रिया में कई प्रकार की अनियमितताओं और गड़बड़ियों की बात भी कही है। सबसे प्रमुख आरोप ईवीएम मशीनों के नंबरों में अंतर को लेकर लगाया गया है, जिसमें अलग-अलग रिपोर्ट और फॉर्म में दर्ज मशीन नंबरों में असमानता होने का दावा किया गया है।

किन सीटों पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों के फॉर्म 17C में दर्ज मशीन नंबर और रैंडमाइजेशन रिपोर्ट में अंतर है। इनमें शामिल हैं:

  • गुंडरदेही (61)
  • सिहावा (56)
  • संजरी-बालोद (59)
  • डोंडी लोहारा (एसटी) (60)
  • केशकाल (82)

आगे क्या होगा

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामला पूरी तरह सबूतों पर निर्भर करेगा। यदि याचिकाकर्ता ठोस दस्तावेजी प्रमाण पेश करता है, तो वह दोबारा ईवीएम जांच की मांग कर सकता है। यह फैसला साफ संकेत देता है कि चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में केवल आरोप नहीं, बल्कि पुख्ता सबूत ही न्यायिक कार्रवाई का आधार बन सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी सांसद भोजराज नाग की अधिकारियों को चेतावनी, बोले- नींबू काटकर उतार दूंगा भूत, सुधर जाएं अधिकारी

सांसद भोजराज नाग बोले, ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं करते, बस कमीशन खाते हो

छत्तीसगढ़ BJP का कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप- बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी की कोशिश के पीछे थी EVM से छेड़छाड़ की साजिश

शाह का कांग्रेस पर वार, बोले-झारखंड में EVM सही, महाराष्ट्र में खराब

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • कांकेर
  • EVM से छेड़छाड़
  • BJP MP Bhojraj Nag
  • बीजेपी सांसद भोजराज नाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा