सांसद भोजराज नाग बोले, ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं करते, बस कमीशन खाते हो
Krishna Kumar Sikander | May 25, 2025, 17:24 IST
MP Bhojraj Nag said, You don't take action against contractors, you just take commission the sootr
छत्तीसगढ़ से सांसद भोजराज नाग फिर बेबाक अंदाज में नजर आए। कोयलीबेड़ा में सुशासन तिहार में पहुंचे। सांसद ने जल जीवन मिशन में लापरवाही की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यपालन अभियंता को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग फिर अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। कोयलीबेड़ा में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे सांसद ने जल जीवन मिशन में लापरवाही की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यपालन अभियंता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सांसद ने मंच से अफसर को फटकारते हुए कहा, "सुशासन तिहार का मजाक बना दिया है। ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं करते, बस कमीशन खाते हो।"
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
शिविर में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों और पेयजल संकट की शिकायतें उठाईं। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और तत्काल समाधान करने की चेतावनी दी। उन्होंने अफसरों को सख्त लहजे में कहा कि ठेकेदारों की लापरवाही पर अंकुश लगाएं और ग्रामीणों की परेशानियों का जल्द से जल्द निपटारा करें।
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी कांड के 12 साल बाद भी अधूरी जांच, पीड़ितों के परिजनों को न्याय का इंतजार
जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। ठेकेदारों की मनमानी और अफसरों की उदासीनता के चलते लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसी मुद्दे को लेकर शिविर में अपनी बात रखी थी। सांसद भोजराज नाग का यह गुस्सा कोई नया नहीं है। इससे पहले भी वे कई बार अधिकारियों और ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुलकर भड़के हैं।
ये खबर भी पढ़ें... जवानों का मानसून स्पेशल ऑपरेशन... नक्सलियों के कोर इलाके में घुसेगी फोर्स
कांकेर के तत्कालीन कलेक्टर शमी आबिदी हों, एक सड़क ठेकेदार हों या फिर थाना प्रभारी, सांसद नाग ने सरकारी योजनाओं में कोताही बरतने वालों को कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई है। सुशासन तिहार जैसे अभियानों का मकसद जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन सांसद नाग के इस रुख से साफ है कि वे किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने EWS आरक्षण पर शासन से मांगा जवाब
BJP MP Bhojraj Nag | action | against | Contractors | Commission | बीजेपी सांसद भोजराज नाग | कांकेर भाजपा सांसद भोजराज नाग
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
तत्काल समाधान करने की दी चेतावनी
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी कांड के 12 साल बाद भी अधूरी जांच, पीड़ितों के परिजनों को न्याय का इंतजार
पहले कई बार खुलकर भड़के हैं सांसद
ये खबर भी पढ़ें... जवानों का मानसून स्पेशल ऑपरेशन... नक्सलियों के कोर इलाके में घुसेगी फोर्स
कई मौकों पर सार्वजनिक फटकार लगाई
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने EWS आरक्षण पर शासन से मांगा जवाब
BJP MP Bhojraj Nag | action | against | Contractors | Commission | बीजेपी सांसद भोजराज नाग | कांकेर भाजपा सांसद भोजराज नाग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj