कांकेर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुआ हादसा

Harrison Masih | May 02, 2026, 14:10 IST
Share
kanker-narayanpur-ied-blast-3-jawan-injured
kanker-narayanpur-ied-blast-3-jawan-injured

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद हो गए। नक्सल प्रभावित छोटे बेठिया क्षेत्र में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ।

Kanker. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर चल रहे सुरक्षा अभियान के दौरान IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के चार जवान शहीद हो गए। घटना कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जवान संदिग्ध स्थानों पर माइन डिटेक्शन का काम कर रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए IED में विस्फोट हो गया। इस अचानक हुए ब्लास्ट में 4 DRG जवान इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। ब्लास्ट में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और संजय गढ़पाले गंभीर रूप से घायल होकर शहीद हो गए। वहीं घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान शहीद

ब्लास्ट के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी था। इसी दौरान ज्यादा घायल होने के कारण चारों जवानों ने दम तोड़ दिया। यह पूरा क्षेत्र कांकेर और नारायणपुर की सीमा से लगा हुआ है और लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को खत्म किया जा सके।

अधिकारियों ने की पुष्टि

इस घटना की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की है। उन्होंने बताया कि जवान नियमित ऑपरेशन पर थे और नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कार्रवाई जारी है।

नक्सलियों की पुरानी रणनीति

विशेषज्ञों के अनुसार, नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों और कच्चे रास्तों में IED प्लांट करते हैं। डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान भी ऐसे खतरे बने रहते हैं, जिससे जवानों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के सामने चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। हालांकि, जवान पूरी सतर्कता और साहस के साथ इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

बीजापुर IED ब्लास्ट में 11 जवान घायल, रायपुर में चल रहा है इलाज

सुकमा IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, सर्च ऑपरेशन जारी

Naxal News: बीजापुर IED ब्लास्ट की चपेट में आया 15 साल का किशोर, हालत गंभीर

Sukma IED blast: SIA ने दाखिल की चार्जशीट, नक्सली बसवा राजू के एनकाउंटर का बदला लेने किया गया था हमला

Tags:
  • IED blast
  • Kanker
  • IED ब्लास्ट
  • आईजी सुंदरराज पी
  • Naxal News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा