कोंडागांव हादसा: दुल्हन को लाने गई पिकअप पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल
Harrison Masih | Jun 15, 2025, 14:45 IST
Kondagaon acciden Pickup overturned 3 dead more than 15 injured chattisgarh the sootr
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पोटपारा बोरई के 25 ग्रामीण तेज रफ्तार पिकअप वाहन से लौट रहे थे।
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पोटपारा बोरई के 25 ग्रामीण तेज रफ्तार पिकअप वाहन से लौट रहे थे। वे मोहपाल डिगा से नई नवेली दुल्हन को मायके ला रहे थे। लौटते वक्त भूमका दीगानार के पास वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।
ये खबर भी पढ़ें... केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, 1 महीने में चौथा हादसा
हादसे में मंगली बाई (60 वर्ष), बुधियारीन नेताम (70 वर्ष) और एक अज्ञात पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप में सवार 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले सभी लोग पोटपारा बोरई के निवासी थे। दुर्घटना के समय अधिकतर महिलाएं पिकअप में सवार थीं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने निजी गाड़ियों की मदद से घायलों को फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... अहमदाबाद विमान हादसा: ट्रैफिक जाम से हुई 10 मिनट लेट, प्लेन क्रैश में बच गई इस महिला यात्री की जान
स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, कुछ महिलाओं के सिर फट गए हैं, किसी के हाथ-पैर टूट गए हैं, और कई लोग बेहोश हो गए थे। अंदरूनी चोटों से पीड़ित लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। बुजुर्ग महिलाएं भी इस हादसे की शिकार हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... रोंगटे खड़े कर देने वाला एंडीज विमान हादसा: 72 दिन मौत से लड़ते रहे... और फिर खा गए अपने ही साथियों का मांस!
बड़ेडोंगर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
यह हादसा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडेड वाहनों और लापरवाही से ड्राइविंग की बढ़ती घटनाओं की एक कड़ी है। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों को यातायात सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ये खबर भी पढ़ें... उत्तराखंड में बड़ा हादसा: गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत
कोंडागांव हादसा | दुल्हन को लाने गई पिकअप पलटी | सड़क हादसे में 3 की मौत | Kondagaon News | chattisgarh accident
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... केदारनाथ से गुप्तकाशी आते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, 1 महीने में चौथा हादसा
हादसे में तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
मदद के लिए ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
ये खबर भी पढ़ें... अहमदाबाद विमान हादसा: ट्रैफिक जाम से हुई 10 मिनट लेट, प्लेन क्रैश में बच गई इस महिला यात्री की जान
कई महिलाओं को गंभीर चोटें
ये खबर भी पढ़ें... रोंगटे खड़े कर देने वाला एंडीज विमान हादसा: 72 दिन मौत से लड़ते रहे... और फिर खा गए अपने ही साथियों का मांस!
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
यह हादसा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडेड वाहनों और लापरवाही से ड्राइविंग की बढ़ती घटनाओं की एक कड़ी है। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों को यातायात सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ये खबर भी पढ़ें... उत्तराखंड में बड़ा हादसा: गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत
कोंडागांव हादसा | दुल्हन को लाने गई पिकअप पलटी | सड़क हादसे में 3 की मौत | Kondagaon News | chattisgarh accident
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari