कोरबा में RI और पटवारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 2 घंटे तक किया हंगामा

Harrison Masih | Published:
Share
korba-ri-patwari-hostage-land-survey-dispute
korba-ri-patwari-hostage-land-survey-dispute

कोरबा में जमीन सीमांकन पर बड़ा विवाद सामने आया है। RI और पटवारी को करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखने का आरोप है। ग्रामीणों ने रिश्वत और पक्षपात का आरोप लगाया है।

News In Short

  • कोरबा के नोनबिर्रा गांव में जमीन सीमांकन पर जमकर विवाद।
  • RI और पटवारी की कार के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोका।
  • अधिकारियों को करीब 2 घंटे तक बंधक बनाया गया।
  • परिवार ने रिश्वत और पक्षपात का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

News In Details

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमीन सीमांकन को लेकर विवाद बड़ा रूप ले लिया है। आरोप है कि गलत नाप और पक्षपातपूर्ण सीमांकन का विरोध करते हुए एक परिवार ने राजस्व निरीक्षक (RI) जयपाल सिंह और पटवारी भरत चौहान की कार के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। दोनों अधिकारियों को करीब दो घंटे तक रोककर रखा गया, इस दौरान ग्रामीणों और पटवारी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद 8 मई 2026 को नोनबिर्रा गांव के बनियापारा क्षेत्र में हुआ। पटवारी और RI नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर आवेदक संतराम की जमीन (खसरा नंबर 643/1, रकबा 0.085 हेक्टेयर) का सीमांकन करने पहुंचे थे। हालांकि, संतराम और उनके परिवार के सदस्य लीलाधर पटेल, हुकूम चंद और हरिराम ने सीमांकन पर आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों की कार के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोका, और लीलाधर ने रस्सी लाकर आत्महत्या की धमकी दी।

Korba
Korba


पटवारी भरत चौहान के अनुसार, परिवार ने अधिकारियों पर गलत तरीके से नाप-जोख करने और पैसे लेकर सीमांकन करने का आरोप लगाया। उन्होंने धमकी दी कि जब तक नायब तहसीलदार, कलेक्टर या थाना प्रभारी मौके पर नहीं आते, उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस कार्रवाई

करतला थाना पुलिस ने पटवारी की रिपोर्ट पर संतराम, लीलाधर पटेल, हुकूम चंद और हरिराम के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 126(2), 221, 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच जारी है।

Korba
Korba


ग्रामीणों का पक्ष

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे थे। उनका आरोप है कि RI और पटवारी विपक्षी पक्ष से रिश्वत लेकर सीमांकन कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि सालों से जमीन का सीमांकन विवादास्पद है और 8 मई को किया गया सीमांकन गलत और पक्षपातपूर्ण था।

सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धक्का-मुक्की और अधिकारियों को बंधक बनाए जाने का दृश्य स्पष्ट है। यह मामला केवल जमीन सीमांकन का विवाद नहीं है, बल्कि राजस्व प्रक्रिया में पारदर्शिता और ग्रामीणों की जमीन के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला भी बन गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सक्ती हत्याकांड: जमीन विवाद में दिव्यांग शिक्षक की हत्या, आरोपी ने भी लगाई फांसी

जमीन विवाद से त्रस्त मीसाबंदी: कलेक्टर को लौटाएंगे सम्मान पत्र, BJP नेता पर गंभीर आरोप

रील बनाने गई इन्फ्लुएंसर पर प्रेमी ने चलाई गोली, बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल की एक चूक पड़ी भारी

लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या

Tags:
  • पटवारी
  • जमीन विवाद
  • कोरबा
  • सीमांकन
  • राजस्व निरीक्षक
  • आत्महत्या की धमकी
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना

By Jageshwar Prasad

कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे

By Sandeep Kumar

MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे