वीरप्पन जैसी खतरनाक है पकड़ी गई एक कराेड़ की इनामी नक्सली सुजाता

Kanak Durga Jha | Oct 17, 2024, 15:11 IST
Share
lady naxal sunita 1 crore reward naxal arrested from Hyderabad
lady naxal sunita 1 crore reward naxal arrested from Hyderabad

Lady Naxal Sunita Arrested : इनामी महिला नक्सली कल्पना गिरफ्तार हो गई है। महिला नक्सली कल्पना उर्फ ​​सुजाता (उम्र - 60 साल) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।

Lady Naxal Sunita Arrested : हिड़मा को खूंखार नक्सली बनाने वाली एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कल्पना गिरफ्तार हो गई है। महिला नक्सली कल्पना उर्फ ​​सुजाता (उम्र - 60 साल) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला नक्सली कल्पना की तबियत कुछ दिनों से ख़राब थी। इलाज के लिए वो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के महबूब नगर आई थी। इसकी सूचना सुरक्षाबलों को मिली। इसके बाद जवानों ने महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

नक्सली सुजाता ने हिड़मा को बनाया खूंखार नक्सली

16 साल की नाबालिग उम्र में ही हिंसा के मार्ग पर चलने वाले हिड़मा को सुजाता ने ही नक्सली बनाया। महिला नक्सली सुजाता हिड़मा को ट्रेनिंग देती थी। हिड़मा को बंदुक एवं अन्य हथियार चलाना सिखाती थी। नक्सली सुजाता छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में 100 से अधिक वारदातों में शामिल रही है। इसके साथ ही सुजाता ने कई महिलाओं को नक्सली बनाया है।

कौन है महिला नक्सली सुजाता?

बंगाल की रहने वाली नक्सली सुजाता एक पढ़ी-लिखी शिक्षित महिला है। सुजाता को साथ भाषाओं का ज्ञान है। हिंदी, अंग्रेजी, बंगला, ओडिया, तेलुगु के साथ-साथ गोंडी, हल्बी बोली भी जानती है। बंगाल में उसे मैनीबाई के नाम से भी जाना जाता है। सुजाता ने नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ ​​किशनजी से शादी की थी। इसके बाद वह बंगाल से बस्तर आ गई।

किशनजी को बंगाल का प्रभार दिए जाने के बाद वह कुछ समय तक बंगाल में ही रही। 2011 में किशनजी के मारे जाने के बाद वो बस्तर आ गई।किशनजी के मारे जाने के बाद सुजाता ने नक्सली संगठन छोड़ दिया पर आत्मसमर्पण नहीं की। बता दें कि नक्सली सुजाता को हार्डकोर नक्सली माना जाता है। बस्तर के कई हमलों में सुजाता ने सैकड़ों जवानों की जान ले ली।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी नेता के बेटे को कार ने रौंद डाला, Video देखकर दहल जाएगा दिल

नक्सली सुजाता ने 176 जवानों को मारा

नक्सली सुजाता ने 176 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। साल 2007 में एर्राबोर के उरपलमेटा में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान सर्चिंग के बाद बेस कैंप लौट रहे जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में 23 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद साल 2010 में सुजाता ने अपनी नक्सली टीम के साथ बस्तर के ताड़मेटला में सर्चिंग के लिए निकले जवानों पर बड़ा हमला किया था।

बता दें कि ताड़मेटला नक्सली हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में नक्सलियों ने जवानों पर बारुदी सुरंग से हमला किया था, जिससे बड़ा विस्फोट हुआ था। इसके बाद साल 2010 में दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 36 जवान मारे गए थे। झीरम घाटी नक्सली हमले में भी नक्सली सुजाता शामिल थी। साल 2017 में 25 जवान शहीद हो गए।

साल 2020 में चिंतागुफा इलाके में नक्सली हमले में 17 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद साल 2021 में बीजापुर जिले के टेकुलगुड़ेम में नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बल की संयुक्त पार्टी पर हमला किया। इस हमले में 21 जवान शहीद हुए। एक जवान राकेश्वर मन्हास को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। उसे बाद में छोड़ दिया था।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • Naxal Terror
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • chhattisgarh naxal terror
  • cg naxal terror
  • Lady Naxal Sunita Arrested
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज